फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पृथ्वी शॉ जब 8 साल के थे, तभी 'क्रिकेट के भगवान' ने कहा- ये लड़का टीम इंडिया के लिए खेलेगा!

Thu, 23 Aug 2018 07:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar predicts 10 years ago that prithvi shaw will play for india
सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ के लिए साल 2018 बहुत ही अच्छा बीत रहा है। भारतीय अंडर-19 टीम को इस साल न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में चैंपियन बनाने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में भी युवा बल्लेबाज का प्रदर्शन शानदार रहा था। 18 साल के शॉ को अब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बहुत पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि शॉ राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेंगे।

sachin tendulkar predicts 10 years ago that prithvi shaw will play for india
पृथ्वी शॉ

शॉ को हैदराबाद के बल्लेबाज हनुमा विहारी के साथ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शामिल किया है। खराब फॉर्म में चल रहे मुरली विजय और चाइनामैन कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। एक लाइव के दौरान तेंदुलकर ने कहा, '10 साल पहले मेरे किसी दोस्त ने युवा पृथ्वी का खेल देखने को कहा था। उसने मुझे शॉ के खेल का विश्लेषण करने को कहा था और साथ ही कहा कि किसी चीज पर युवा बल्लेबाज को काम करने की जरूरत हो तो बताएं।'

sachin tendulkar predicts 10 years ago that prithvi shaw will play for india
Sachin Tendulkar

तेंदुलकर ने आगे कहा, 'मैंने एक सत्र में शॉ के साथ काम किया और उसे अपना खेल सुधारने के लिए कुछ बिंदु बताए। मैंने बाद में अपने दोस्त से कहा कि शॉ आगे चलकर भारत के लिए खेलेगा।' तो तेंदुलकर ने शॉ को उनके खेल में क्या सुधार करने के लिए कहा था? इस बात का खुलासा भी महान बल्लेबाज ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar predicts 10 years ago that prithvi shaw will play for india
सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर ने कहा, 'मैंने पृथ्वी से कहा कि वह अपना स्टांस और बल्ला पकड़ने का तरीका नहीं बदले। अगर भविष्य में कोई कोच उन्हें इसमें कोई सुधार करने को कहे तो बात अलग है। अगर कोई उन्हें कुछ बदलने के लिए कहता है, तो मैंने कहा कि उसे बोलना कि मुझसे आकर बात करे। कोचिंग अच्छी है, लेकिन किसी खिलाड़ी का खेल बदलने से परेशानी होती है।'

विज्ञापन
sachin tendulkar predicts 10 years ago that prithvi shaw will play for india
prithvi shaw

युवा सनसनी शॉ ने 2016-17 में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए काफी सुर्खियां बंटोरी। अब तक शॉ ने 14 प्रथम-श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उनकी औसत करीब 57 की रही। इस दौरान उन्होंने सात शतक और पांच अर्धशतक जमाए। इंग्लैंड में इंडिया 'ए' की तरफ से खेलते हुए शॉ ने 10 पारियों में 600 रन बनाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed