कार खरीदने का मौका देखा जाए तो रोज रोज नहीं आता है। और जब भी हम कोई कार खरीदने का मन बनाते हैं तो चाहते है कि सबसे अपडेटेड मॉडल हमारे पास होना चाहिए। बाजार में आज जहॉ पहले के मुकाबले प्रतिस्पर्धा रोज एक नया मोड ले रही है। वहीं मार्केट में कई ऐसे विकल्प भी मौजूद हैं। जो आपको संशय में डाल सकते हैं।
बस कुछ दिन कीजिए इंतजार और घर ले जाइए सबसे अपडेटेड कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई सेंंट्रो
जो लोग छोटी कारें खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं वे नई सेंट्रो के लिए रुक सकते हैं। क्योंकि इस बार सेंट्रो में काफी कुछ नया मिल सकता है। इंजन की बात करें, तो इसमें 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 69 पीएस की पॉवर देगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी का विकल्प भी दिया जा सकता है। नई जनरेशन सेंट्रो में टॉल-ब्वॉय स्टैंस को बरकरार रखा जाएगा। वैसे तो इस नई जनरेशन सेंट्रो की बिक्री दिवाली के समय शुरू होगी,लेकिन लोगों को पहली बार इसकी झलक ऑटो एक्सपो में देखने को मिली थी। इसमें सेंट्रो का बैज होगा और इसकी कीमत 3-4 लाख के बीच होगी। नई सेंट्रो में पिछली पीढ़ी की सेंट्रो से ज्यादा जगह होगी। गाड़ी की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाई गई है। हुंडई सेंट्रो में मैनुअल और एएमटी दोनों ही ट्रांसमिशन के विकल्प देगी। गाड़ी तीन सिलेंडर पेट्रोल और सीएनजी में उपलब्ध होगी।
हुंडई आयोनिक
हुंडई आयोनिक की सबसे बड़ी खूबी यह कि एक बार फुल चार्ज करने पर 280 किलोमीटर चल सकती है। हुंडई मोटर पहली कार मैन्युफैक्चरर कंपनी है, जो कि इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन एक सिंगल बॉडी टाइप में ऑफर करेगी। आयोनिक प्लग-इन वर्जन प्योर इलेक्ट्रिक मोड में 63 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 6 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन है।
टियागो और टिगोर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट देखने में रेगुलर मॉडल की तरह ही हैं। टाटा ने रेगुलर वेरिएंट से अलग दिखाने के लिए इलेक्ट्रिक वेरिएंट में एक नीले रंग का प्रिंट दिया है। ईवी (इलेक्ट्रिक वेरिएंट) मॉडल में फ्रंट ग्रिल व दोनों किनारों पर ईवी बैजिंग भी की गई है।
कार में अंदर की तरफ गियर लीवर की जगह एक नॉब है। इसके अलावा नए वेरिएंट में सब कुछ रेगुलर वेरिएंट की तरह ही है। बतौर फीचर्स इनमें अलग पावरट्रेन है। टाटा ने कार में एक इलेक्ट्रा ईवी का इस्तेमाल किया है, जिसे एक नई कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह निर्माताओं को इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम सप्लाई करती है।
दोनों कारों में एक जैसी पावरट्रेन है। पावर देने के लिए एक 3 फेज एसी मोटर है, जिससे 40बीएचपी की पावर जेनरेट होती है। टॉर्क आउटपुट के बारे में जानकारी अभी नहीं मिली है।
महिंद्रा की नई रेक्सटॉन नई बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस पर बनी होगी। इसमें अब एलईडी डीआरएल्स से लैस प्रॉजेक्टर हेड लैंप्स, स्लिम हेक्सागोनल ग्रिल, एलईडी फॉग और कॉर्नरिंग लैंप्स, 20 इंच अलॉय व्हील्स आदि फीचर्स होंगे। इस सात सीटर एसयूवी में 2.2 लीटर डीजल इंजन होगा, जो कि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। ऑल व्हील ड्राइव वाली इस गाड़ी का भारत में नाम कुछ और भी रखा जा सकता है।