क्रिकेट विश्व कप के 12वें संस्करण के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। इंग्लैंड-वेल्स की जमीन पर होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में लिए सभी टीमें तैयार हैं।
इस बार के विश्व कप में जहां 10 टीमें भाग लेंगी वहीं हर खिलाड़ी पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर कीर्तिमान स्थापित करना चाहेगा।
ऐसे में हम आज क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के उन रिकॉर्ड की बात करेंगे जिसे आजतक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है।
सचिन ने अब तक 6 क्रिकेट विश्व कप खेले हैं (1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011) और इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड का पहाड़ बनाया है तो आईए जानते हैं उन विशालकाय रिकॉर्ड के बारे में।
3 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : social media
सबसे अधिक रन:
सचिन ने 56.95 की औसत से कुल 2278 रन बनाए हैं जिसके नजदीक फिलहाल कोई नहीं है। इस दौरान सचिन का शीर्ष स्कोर 152 था जो उन्होंने 2003 में नमीबिया के खिलाफ बनाया था।
सबसे अधिक शतक
सचिन ने खेले गए छह वर्ल्ड कप में कुल 6 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला शतक 1996 में केन्या के खिलाफ बनाया था।
सबसे अधिक अर्द्धशतक
अर्धशतकों के मामले में भी सचिन सबसे आगे हैं। उन्होंने कुल 15 अर्धशतक लगाए हैं। इसमें साल 2003 में उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए थे।