फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे अर्जुन को लेकर बेहद परेशान हैं सचिन तेंदुलकर, बेटी सारा को भी मिल चुकी है धमकी

Wed, 27 Nov 2019 03:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 27 Nov 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Sachin tendulkar fed up with fake social media accounts of children asks twitter to take action
सचिन-अर्जुन-सारा - फोटो : अमर उजाला

कभी दिग्गज गेंदबाजों को अपनी बल्लेबाजी से परेशान करने वाले सचिन तेंदुलकर आजकल अपने बेटे की वजह से परेशान हैं। क्रिकेट से संन्यास ले चुके सचिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी बात अपने फैंस के साथ हमेशा साझा करते रहते हैं। 


 

Sachin tendulkar fed up with fake social media accounts of children asks twitter to take action
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व क्रिकेट खासकर भारत में सचिन की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है और हर कोई उनसे खुद को जोड़ने के लिए बेताब रहता है। हालांकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के लिए उनकी लोकप्रियता कभी-कभी सिरदर्दी भी बन जाती है खासकर सोशल मीडिया के आज के दौर में ये ज्यादा परेशान कर जाती है।

Sachin tendulkar fed up with fake social media accounts of children asks twitter to take action
अर्जुन तेंदुलकर

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक तेज गेंदबाज हैं और भारतीय क्रिकेट में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि उन्हें वो मुकाम अभी नहीं मिल पाया जो उनके पिता ने बनाया है। इन सबके बावजूद एक सेलिब्रिटी के बेटे होने का फायदा और नुकसान भी उन्हें उठाना पड़ता है।

ऐसे ही एक वाकये से परेशान होकर सचिन ने ट्विटर के अपने अकाउंट से अपनी परेशानी बताई और ट्विटर से मदद भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin tendulkar fed up with fake social media accounts of children asks twitter to take action
sachin arjun

दरअसल सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के नाम पर बने एक फेक अकाउंट से परेशान हैं और उन्होंने उस अकाउंट का लिंक शेयर करते हुए उसे फेक बताया है और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सचिन ने कहा है कि उनके दोनों बच्चे अर्जुन और सारा के ट्विटर अकाउंट नहीं हैं। 
 


विज्ञापन
Sachin tendulkar fed up with fake social media accounts of children asks twitter to take action
सारा तेंदुलकर

हालांकि सचिन के लिए यह परेशानी कोई नई नहीं है और इससे पहले वे अपनी बेटी सारा को लेकर भी परेशान हो चुके हैं। साल 2018 में पश्चिम बंगाल के देबकुमार मैती ने सारा का नंबर ढूंढकर उन्हें कॉल करते हुए परेशान करना शूरू कर दिया था। यहां तक की देबकुमार ने सारा से शादी करने की इच्छा भी जताई थी। उसने सारा के नाम का टैटू भी अपने हाथों पर गुथवा लिया था। साथ ही वो सारा से मिलने के लिए मुंबई भी पहुंच गया था।

हालांकि बाद में शिकायत के बाद देबकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन इसकी वजह से सचिन काफी परेशान हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed