पांच साल पहले आज ही के दिन 25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की गेंद लगने से मौत हो गई थी। शेफील्ड शील्ड के एक मैच के दौरान सीन एबॉट का बाउंसर उनके सिर पर लगा, हालांकि उन्होंने हेलमेट पहना था। वह 3 दिनों तक कोमा में रहे और 27 नवंबर 2014 को उनका निधन हो गया। तब से ही आज के दिन को क्रिकेट इतिहास का 'काला अध्याय' कहा जाता है। सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं स्थानीय स्तर पर भी कई क्रिकेटरों की जान जा चुकी है। जानें ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में...
2 of 11
अंकित केसरी
- फोटो : सोशल मीडिया
1. बंगाल टीम के अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके अंकित केसरी 17 अप्रैल 2015 को क्रिकेट मैदान में एक हादसे का शिकार हुए। फिल्डिंग के दौरान सिर पर गेंद लगने से हुई इंज्युरी के चलते उनकी मौत हुई। ईस्ट बंगाल और भवानीपुर के बीच खेले जा रहे बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के डिवीजन-1 नॉकआउट मैच के दौरान हुए इस हादसे में एक कैच पकड़ने के प्रयास में अंकित अपने साथी खिलाड़ी सौरव मंडल से टकरा गए। सौरव का घुटना अंकित के सिर और गर्दन में लगा, दोनों वहीं गिर गए और अंकित के मुंह से खून निकलने लगा और उनकी सांसे भी बंद हो गई, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, पूरी कोशिश के बावजूद अंकित को बचाया नहीं जा सका था।
3 of 11
फिलिप ह्यूज
- फोटो : Telegraph
2. 27 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज सिडनी की एक मैच के दौरान सिर में लगे बाउंसर की वजह से मौत हो गई थी। शेफील्ड शील्ड के एक मैच के दौरान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे ह्यूज के हेलमेट पर न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज शॉन एबॉट की गेंद जोर से जा लगी, लेकिन गर्दन के हिस्से पर गेंद लगने के कारण वह बुरी तरह चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद ह्यूज मुंह के बल पिच पर गिर पड़े। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।
4 of 11
बावलन पतमनातन
- फोटो : ट्विटर
3. जुलाई 2015 को भारतीय मूल के ब्रिटिश क्रिकेटर बावलन पतमनातन की भी क्रिकेट खेलते हुए छाती में गेंद लगने से मौत हुई थी। 24 साल का यह युवा क्रिकेटर ब्रिटिश तमिल क्रिकेट लीग में मानिपे पेरिस स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेल रहा था। मैच के दौरान बावलन की छाती में गेंद लगी। गेंद लगने से वह मैदान में गिरकर तड़पने लगे। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर बावलन को अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ दिन बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
5 of 11
अंपायर ऑस्कर मध्य में
- फोटो : ट्विटर
4. 30 नवंबर 2014 को इसराइल के शहर एसडोड में एक क्रिकेट मैच के दौरान गेंद लगने से एक भारतीय मूल के अंपायर की मौत हो गई थी। चश्मदीदों का कहना था कि एक तेज रफ्तार गेंद पहले विकेट से टकराई और फिर अंपायर को जाकर लगी। भारतीय मूल के 55 वर्षीय ऑस्कर तटीय शहर एशदोद में आयोजित एक स्थानीय मैच में अंपायरिंग कर रहे थे। ऑस्कर इससे पहले इसराइल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।