आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे टीम इंडिया के गेंदबाज एस. श्रीसंत का मानना है कि वो राष्ट्रीय टीम में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। सिर्फ श्रीसंत ही नहीं, बल्कि बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी का भी ऐसा ही मानना है।
BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष टी सी मैथ्यू का मानना है कि श्रीसंत एक बार फिर टीम में लौट सकते हैं। मैथ्यू ने कहा, “अगर 37 साल की उम्र में नेहरा टीम में वापिस लौट सकते हैं, तो 33 वर्षीय श्रीसंत भी ऐसा कर सकते हैं। श्रीसंत आज भी धारदार गेंदबाज हैं और लगातार कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।”
BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी
साल 2013 में आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और उनके दो अन्य साथियों, अजीत चंदीला तथा अंकित चवाण, को हिरासत में लिया गया। इन सभी को आईपीएल के दौरान स्पॉटफिक्सिंग के आरोप में दोषी पाया गया था।
BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी
बोर्ड की जांच में सभी आरोप सही पाए गए और श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, 2015 में दिल्ली की अदालत ने श्रीसंत को सबूत को अभाव में ‘मकोका’ एक्ट के तहत स्पॉटफिक्सिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया।
BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी
श्रीसंत ने भारत के लिए आखिरी वनडे 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में खेला, जहां भारत ने 28 साल बाद खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा श्रीसंत 2007 में साउथ अफ्रीका में खेले गए टी-20 विश्ककप विजेता टीम का भी हिस्सा थे।