फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL-10: RPS के एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ियों ने जड़े हैं एक ओवर में 6 छक्के

Sat, 06 May 2017 06:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 06 May 2017 06:09 AM IST
विज्ञापन
RPS Players Rahul Tripathy And Shardul Thakur Have Hit 6 Sixes in An Over
राइजिंग पुणे सुपरजायंट - फोटो : IPL
आईपीएल 2017 के मैच नंबर 41 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से मात दी। ईडन गार्डंस में खेले गए इस शानदार मैच में केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में आरपीएस के लिए राहुल त्रिपाठी ने 52 गेंदों में 93 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।

RPS के एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ियों ने जड़े हैं एक ओवर में 6 छक्के

RPS Players Rahul Tripathy And Shardul Thakur Have Hit 6 Sixes in An Over
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL
त्रिपाठी ने पुणे सुपरजायंट के लिए इस साल 9 मैचों में 39.11 की औसत और 155 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 352 रन बनाए हैं। इस मैच में 9 चौके और 7 छक्के जड़ने वाले राहुल त्रिपाठी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इस मैच के बाद राहुल ने कहा कि वो खुश हैं कि उनकी पारी टीम के काम आई। उन्होंने कहा, "मुझे शुरुआत मिल रही थी, मगर बड़े रन नहीं बना पा रहा। इस पारी के बाद मैं खुश हूँ।

RPS के एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ियों ने जड़े हैं एक ओवर में 6 छक्के

RPS Players Rahul Tripathy And Shardul Thakur Have Hit 6 Sixes in An Over
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL
त्रिपाठी ने कहा, "मैं सिर्फ बॉल को देख रहा था और शॉट खेल रहा था। मुझे शतक न बना पाने का कोई मलाल नहीं है क्यों शतक टीम की जीत से बड़ा होता है।" इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बड़े शॉट्स खेलना पसंद है तो इस पर राहुल ने कहा कि छक्के जड़ने में उन्हें खासा मजा आता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो आगे भी खेलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

RPS के एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ियों ने जड़े हैं एक ओवर में 6 छक्के

RPS Players Rahul Tripathy And Shardul Thakur Have Hit 6 Sixes in An Over
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL
इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने हंसते हुए खुलासा किया को उन्होंने लोकल टूर्नामेंट में एक ओवर 6 छक्के भी जड़े हुए हैं। राहुल ने ऐसा एक नहीं बल्कि दो बार किया है। बता दें कि राहुल राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम में इकलौते बल्लेबाज नहीं है, जिन्होंने एक ओवर 6 छक्के जड़े हुए हैं। उनके एक और साथी ने ऐसा कमाल किया हुआ है।
विज्ञापन

RPS के एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ियों ने जड़े हैं एक ओवर में 6 छक्के

RPS Players Rahul Tripathy And Shardul Thakur Have Hit 6 Sixes in An Over
शार्दुल ठाकुर - फोटो : IPL
उनका यह साथी टीम में बतौर गेंदबाज जुड़ा हुआ है। इस साथी का नाम है शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने साल 2006 में हैरिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी-20 क्रिकेट में युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के जड़कर इतिहास लिखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed