चेन्नई की टीम इंडियन टी-20 लीग के 39वें मुकाबले में रविवार को बैंगलोर के खिलाफ जब मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें पिछले मैच मे मिली हार को भुलाकर प्लेऑफ के लिए जगह पक्की करने पर होगी। गत चैंपियन चेन्नई की टीम को पिछले मैच में हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था जो मौजूदा सत्र में उसकी सिर्फ दूसरी हार थी। बैंगलोर के खिलाफ अगर टीम जीत दर्ज करती है तो उसके 16 अंक हो जाऐंगे जो अंतिम चार में जगह पक्की करने के लिए काफी होगा।
प्लेऑफ में एंट्री को बेताब चेन्नई के सामने 'विराट सेना', कब-कहां-कैसे देखें लाइव मैच स्ट्रीमिंग
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन