फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिछले मैच के 'मुजरिम' रहे कुलदीप-उथप्पा को मिली सजा, कोलकाता ने किया टीम से बाहर

Sun, 21 Apr 2019 04:15 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 21 Apr 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019: KKR left out Robin Uthappa, Kuldeep Yadav and Prasidh Krishna against srh match 38
कुलदीप यादव

हैदराबाद के खिलाफ सुपरसंडे के पहले मुकाबले में कोलकाता ने अपनी टीम में बड़ा फेरबदल किया है। दरअसल, तीन बार की चैंपियन कोलकाता ने पिछले मैच के मुजरिम रहे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, विकेटकीपर बल्लेबाजी रॉबिन उथप्पा और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को इंडियन टी-20 लीग के 38वें मैच में बाहर का रास्ता दिखाया है।

ipl 2019: KKR left out Robin Uthappa, Kuldeep Yadav and Prasidh Krishna against srh match 38
कुलदीप यादव - फोटो : file photo

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को बैंगलोर के खिलाफ खेले गए 35वें मुकाबले में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज किया था, जिसे शायद दुनिया का कोई गेंदबाज तोड़ना नहीं चाहेगा। सांस थाम देने वाले इस मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ कोलकाता के इस मिस्ट्री स्पिनर की ऐसी पिटाई हुई कि वे IPL इतिहास के सर्वाधिक रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

ipl 2019: KKR left out Robin Uthappa, Kuldeep Yadav and Prasidh Krishna against srh match 38
बैंगलोर बनाम कोलकाता

दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बैंगलोर को बल्ला थमाया। इस मैच में कोलकाता की ओर से खेल रहे युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर के कोटे में कुल 59 रन खर्च कर डाले। इसी के साथ यादव IPL में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पिनर बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019: KKR left out Robin Uthappa, Kuldeep Yadav and Prasidh Krishna against srh match 38
रसेल-कुलदीप - फोटो : social media

बता दें कि कुलदीप यादव ने 50 रन तो छक्के और चौकों से ही दे दिए। कुलदीप को विराट कोहली ने भी जमकर पीटा। 16वें ओवर में मोइन अली ने 4, 6, 4, 6, वाइड 6 के रूप में 27 रन दे दिए। हालांकि, आखिरी गेंद में मोईन अली का विकेट जरूर मिला।

विज्ञापन
ipl 2019: KKR left out Robin Uthappa, Kuldeep Yadav and Prasidh Krishna against srh match 38
कुलदीप यादव - फोटो : PTI

कुलदीप यादव ने 59 रन देकर कर्ण शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2016 में 57 रन दे डाले थे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी पिछले मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने सिर्फ 20 बॉल में केवल 9 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके अलावा तेज गेंदाबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी जमकर पिटाई हुई थी। कृष्णा ने 4 ओवर में 52 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं किए कर पाए थे। 



नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed