फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहवाग-गंभीर को पीछे छोड़ इंग्लिश कप्तान रूट ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Sat, 26 Aug 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Aug 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
root equals record of ab devilliers to hit fifty in 12 straight tests
जो रूट - फोटो : twitter

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ लीड्स में शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन अर्धशतक जमाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रूट ने लगातार 12वें टेस्ट में अर्धशतक जमाया और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की बराबरी की। अब दोनों बल्लेबाज लगातार 12 टेस्ट में अर्धशतक जमाने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं।

root equals record of ab devilliers to hit fifty in 12 straight tests
जो रूट - फोटो : twitter

रूट ने विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन अपने करियर का 31वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 87 गेंदों में 9 चौको की मदद से 59 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर देवेंद्र बिशु ने रूट की पारी पर ब्रेक लगाया। रूट ने बड़ी उपलब्धि हासिल करने के साथ ही विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ा।

root equals record of ab devilliers to hit fifty in 12 straight tests
virender sehwag

वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स, भारत के गौतम गंभीर और वीरेंदर सहवाग व बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने लगातार 11 टेस्ट में अर्धशतक ठोके हैं। रूट ने अब इन सभी को पीछे छोड़ते हुए डीविलियर्स की बराबरी की। ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि तीसरे टेस्ट में रूट डीविलियर्स का को भी पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
root equals record of ab devilliers to hit fifty in 12 straight tests
बेन स्टोक्स - फोटो : Guardian

रूट ने बड़ी उपलब्धि जरुर हासिल की, लेकिन इंग्लैंड का लीड्स टेस्ट में प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा। बेन स्टोक्स (100) के शतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम पहले दिन 258 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के शेनन गेब्रियल और केमार रोच ने क्रमशः 4-4 विकेट लेकर इंग्लैंड को कम स्कोर पर ऑलआउट करने में बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन
root equals record of ab devilliers to hit fifty in 12 straight tests
जो रूट - फोटो : Cricket Country

इसके बाद वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही। उसने स्टंप्स तक 12 ओवर में 19 रन बनाए जबकि एक विकेट खो दिया। कैरीबियाई टीम के ओपनर काइरन पॉवेल सिर्फ 5 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed