डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वी से रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और उससे जुड़े इलाकों में डेरा समर्थकों का उपद्रव शुरू हो गया है। उत्पात ने राम रहीम के समर्थकों ने जमकर तबाही मचाई।
Read Also:राम रहीम दोषी, हिंसा में 30 की मौत,पंजाब के 10 जिलों में सेना तैनात, कई जगह कर्फ्यू
सुरक्षा के किए गए कड़े प्रबंध
राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद से उनके समर्थकों के भारी विरोध को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए।
पुलिस और सेना दोनों ने संभाला समर्थकों को रोकने का मोर्चा
समर्थकों के भारी विरोध प्रदर्शन के चलते हरियाणा सरकार ने पुलिस के साथ -साथ राम रहीम के समर्थकों को रोकने के लिए सेना को भी बुला लिया। जिससे कि हालात ज्यादा न बिगड़ पाएं।
मीडिया को भी नहीं छोड़ा
राम रहीम के खिलाफ कोर्ट का फैसला आने पर उनके समर्थकों को ऐसा गुस्सा फूटा कि उन्होंने मीडिया को भी नहीं बक्शा और मीडियाकर्मियों को भी आड़े हाथ लेते हुए उन पर हमला बोल दिया।
समर्थकों ने फूंके वाहन
पूरे हरियाणा में पचंकूला की लपटे फैल चुकी है साथ ही उत्तरप्रदेश और दिल्ली में राम रहीम के समर्थकों का भारी विरोध देखा जा रहा है और इसी विरोध के चलते बाबा के समर्थकों ने वाहन भी पूरी तरह फूंक डाले।