आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का 34वां मुकाबला खेला जाएगा। मैनचेस्केटर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में इंडिया और वेस्कीटइंडीज की टीम आमने-सामने होगी।
टीम इंडिया की तरफ से उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अब तक दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं और इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया था लेकिन आज होने वाले अहम मुकाबले में टीम इंडिया की नजर रोहित पर और रोहित की नजर धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी।
फिलहाल इस रिकॉर्ड के साथ धोनी एकलौते भारतीय हैं और लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। अगर आज रोहित इस रिकॉर्ड को तोड़ते हैं तो वो धोनी को पीछे कर चौथे स्थान पर आ जाएंगे तो आइए जानते हैं उस खास रिकॉर्ड के बारे में।
दरअसल, एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा धोनी से सिर्फ दो शॉट दूर हैं। धोनी ने अब तक खेले गए 293 पारियों में 225 छक्के लगाए हैं वहीं हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब तक 204 पारियों में 224 छक्के लगा चुके हैं।
इस तरह आज रोहित शर्मा एक छक्का लगाते ही सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी की बराबरी कर लेंगे और अगला छक्का उन्हें माही से एक कदम आगे ले जाएगा। इसके साथ ही वे एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे। इतना ही नहीं वेस्केटइंडीज के खिलाफ एक छक्का लगाने के साथ ही वो सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ जाएंगे।
बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल शाहिद अफरीदी के नाम हैं जिन्होंने 369 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अफरीदी अब संन्यास ले चुके हैं।
अफरीदी के बाद दूसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद हैं। गेल इस वक्त वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की तरफ से खेल रहे हैं और वे अब तक खेले गए 288 पारियों में 324 छक्के जड़ चुके हैं।