फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, तीन महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे

Sat, 05 Nov 2016 04:44 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Nov 2016 04:44 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma will be out for 3 months after surgery
रोहित शर्मा - फोटो : Getty
दो दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैंचों की टेस्ट सीरीज के लिए खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के टीम की घोषणा की गई उसमें हिट मैन रोहित शर्मा का नाम नहीं था। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े थे। ऐसा लग रहा था कि इस बार घरेलू सीजन में खेले जाने वाले 13 टेस्ट मैचों में वह अपने आप को बतौर टेस्ट प्लेयर स्थापित कर लेंगे। लेकिन अब बचे 10 टेस्ट मैचों में वह शायद ही खेल पाएं। 


 

रोहित शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, तीन महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे रोहित

rohit sharma will be out for 3 months after surgery
रोहित शर्मा
रोहत ने शुक्रवार को कहा है कि यदि डॉक्टर उनकी जांघ में लगी चोट का ऑपरेशन करने का निर्णय करते हैं तो वह कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो जाएंगे।
रोहित ने कहा मैं नहीं जानता कि कितने समय तक क्रिकेट से बाहर रहूंगा। बीसीसीआई मेडिकल टीम डॉक्टरों से संपर्क में है, अब तक जितने भी स्कैन हुए हैं, उन्हें डॉक्टरों को भेज दिया गया है, हम उनकी राय का इंतजार कर रहे हैं कि सर्जरी कराएं या नहीं। अगर हम सर्जरी कराते हैं तो कितने समय की जरूरत होगी।

 

रोहित शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, तीन महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे रोहित

rohit sharma will be out for 3 months after surgery
रोहित शर्मा - फोटो : Getty
रोहित ने आगे कहा कि अभी चीजें स्पष्ट नहीं हैं। मुझे लगता है कि एक या दो दिन में चीजें और साफ हो जाएंगी कि सर्जरी होगी या नहीं। अगर हम सर्जरी कराते हैं तो यह अहम फैसला होगा। अगर मैं सर्जरी कराता हूं तो तीन या साढ़े तीन महीने तक नहीं खेल पाऊंगा। हम डॉक्टरों की राय का इंतजार कर रहे हैं, देखिए क्या होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, तीन महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे रोहित

rohit sharma will be out for 3 months after surgery
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
चोट किस तरह की है इसके बारे में जब रोहित से पूछा गया तो रोहित ने कहा कि जैसा आपने देखा, रन लेते समय मेरी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, उस वक्त मुझे लगा कि मैं क्रीज तक नहीं पहुंच पाउंगा तो मैं कूद गया। इसके बाद हमारे फिजियो ने मुझसे कहा कि स्कैन कराना जरूरी है। अगले दो दिन दीवाली थी तो सारे अस्पताल बंद थे, इसलिए हमने एक नवंबर को स्कैन कराया और इसके बाद ही मेडिकल रिपोर्ट बीसीसीआई की मेडिकल टीम को दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed