{"_id":"5cb1da7ebdec22144d7e2412","slug":"rohit-sharma-was-a-first-player-to-take-hat-trick-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा भी ले चुके हैं IPL में हैट्रिक, बल्लेबाज होते हुए गेंद से पलटी थी हारी हुई बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा भी ले चुके हैं IPL में हैट्रिक, बल्लेबाज होते हुए गेंद से पलटी थी हारी हुई बाजी
राजीव राय, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
रोहित
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस वक्त इंडियन टी-20 लीग का 12वां सीजन खेला जा रहा है। अब तक खेले गए 26 मुकाबलों में कई रिकॉर्ड बने और बिगड़े हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे टी-20 लीग के ऐसे रिकॉर्ड की जिसने सबको हैरान कर दिया था। वो रिकॉर्ड आज भी हर किसी को याद होगा। हम बात कर रहे हैं इंडियन टी-20 लीग इतिहास की उस हैट्रिक की, जिसे रोहित शर्मा ने अपने नाम किया था।
आईए जानते हैं उस ऐतिहासिक हैट्रिक से जुड़ी सभी खास बातों को।
2 of 8
रोहित
- फोटो : social media
साल 2009 में इंडियन टी-20 लीग का दूसरा सीजन खेला गया। 6 मई को खेले गए सीजन के 32वें मैच में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई के बीच मुकाबला खेला गया।
3 of 8
रोहित
- फोटो : social media
मैच में चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई खराब शुरुआत के बाद डुमिनी की बल्लेबाजी से संभल गई। एक समय ऐसा लग रहा था जैसे मुंबई मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन चार्जर्स के कप्तान गिलक्रिस्ट ने 16वें ओवर में रोहित शर्मा को गेंदबाजी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रोहित
- फोटो : social media
उसके बाद रोहित ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक नायर और आखिरी गेंद पर हरभजन को बोल्ड किया। इसके बाद एक बार फिर से 18वें ओवर में रोहित ने गेंदबाजी की और ओवर की पहली ही गेंद पर डुमिनी को गिलक्रिस्ट के हाथों कैच आउट करवा दिया।
विज्ञापन
5 of 8
रोहित
- फोटो : social media
डुमिनी को 52 रन पर आउट करने के साथ ही रोहित ने इस टूर्नामेंट की हैट्रिक अपने नाम की। इतना ही नहीं रोहित ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर सौरव तिवारी को भी आउट किया।
रोहित के 4 विकेट के बाद मुंबई की पारी रुक गई और 20 ओवर में 126 रन ही बना पाई और मैच हार गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।