'हिट मैन' रोहित शर्मा का बल्ला जब-जब चलता है वो कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। बुधवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर रोहिश शर्मा ने 55 गेंद में 80 रन की पारी खेली। हालांकि विवादास्पद तरीके से आउट होकर वो पवेलियन लौटे। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर विकेट कीपर लैथम ने विकेट के पीछे लपककर उन्हें पवेलियन वापस भेजा।
रोहित शर्मा ने बनाया टी-20 में छक्कों का नया रिकॉर्ड, रैना को पीछे छोड़ा
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL official web
रोहित ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए खेली अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। पहले विकेट के लिए उनके और शिखर धवन के बीच 158 रन की साझेदारी हुई। अपनी इस आतिशी पारी के दौरान रोहित शर्मा सुरेश रैना को पीछे छोड़ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित के नाम टी-20 क्रिकेट में अब कुल 268 छक्के हो गए हैं।
रोहित शर्मा ने बनाया टी-20 में छक्कों का नया रिकॉर्ड, रैना को पीछे छोड़ा
इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज था रैना ने टी-20 में 265 छक्के जड़े हैं। इस मामले तीसरे पायदान पर सिक्सर किंग युवराज सिंह हैं। युवराज ने नाम टी-20 क्रिकेट में 244 छक्के हैं।
रोहित शर्मा ने बनाया टी-20 में छक्कों का नया रिकॉर्ड, रैना को पीछे छोड़ा
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
रोहित ने 59 अंतरराष्ट्रीय टी-20 सहित अब तक कुल 257 टी-20 मैच खेले हैं। जिनकी 245 पारियों में रोहित ने 268 छक्के जड़े हैं। वहीं रैना ने 265 मैच की 245 पारियों में ही 265 छक्के लगाए हैं।