{"_id":"59fa5f4f4f1c1b76678b89e9","slug":"virat-kohli-s-reaction-on-13-year-old-pic-with-aashish-nehra-during-his-farewell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए फेयरवेल के मौके पर नेहरा के साथ 13 साल पुरानी तस्वीर पर क्या बोले विराट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए फेयरवेल के मौके पर नेहरा के साथ 13 साल पुरानी तस्वीर पर क्या बोले विराट
Thu, 02 Nov 2017 05:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 02 Nov 2017 05:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
13 वर्षीय विराट को पुरस्कार देते आशीष नेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में साल 1999 में टेस्ट करियर शुरू करने वाले आशीष नेहरा ने विराट कोहली की कप्तानी में अपनी अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत किया। जब से विराट कोहली टीम इंडिया के नए स्टार बने और विराट की कप्तानी में आशीष नेहरा ने टी-20 क्रिकेट खेल तब से लेकर अब तक विराट और नेहरा के संबंधों की परिभाषा बन गई।
ये तस्वीर उस वक्त की थी जब साल 2003 में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्वकप में उपविजेता बनी थी और इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लेकर आशीष नेहरा स्टार। उसके बाद घर लौटकर एक समारोह में आशीष ने विराट कोहली को पुरस्कार दिया था। ऐसे में वो घटना आई गई हो गई।
जानिए फेयरवेल के मौके पर नेहरा के साथ 13 साल पुरानी तस्वीर पर क्या बोले विराट
2 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : BCCI
लेकिन बुधवार को जब नेहरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा तो कॉमेन्ट्रेटर संजय मांजरेकर ने विराट से उस तस्वीर के बारे में पूछ ही लिया। विराट ने उस पल को याद करते हुए कहा वो तस्वीर साल 2003 की है नेहरा विश्वकप से लौटे थे मैं केवल 13 साल का था और स्टेट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था। लेकिन अब जब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं तो मैं टीम इंडिया का कप्तान हूं। ये बहुत स्पेशल फीलिंग है। उन्होंने उस खेल को अलविदा कहता देख रहा हूं जिसे हम सभी बहुत प्यार करते हैं।
जानिए फेयरवेल के मौके पर नेहरा के साथ 13 साल पुरानी तस्वीर पर क्या बोले विराट
3 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : bcci
विराट ने आगे कहा, किसी तेज गेंदबाज का 18-19 साल तक क्रिकेट खेलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। वो भी खासकर इतने सारे ऑपरेशन कराने के बाद। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूं कि वो कितने प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। वो अपने खेल के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते हैं। वो जानते हैं कि उनकी प्रायोरिटी क्या हैं। वो ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के लिए हमेशा अच्छा किया है जो टीम ने उनसे करने को कहा उन्होंने डिलिवर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए फेयरवेल के मौके पर नेहरा के साथ 13 साल पुरानी तस्वीर पर क्या बोले विराट
4 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : pti
विराट ने घर पर नेहरा को मिली शानदार विदाई के बारे में कहा, वो इस तरह की फेयरवेल डिजर्व करते हैं। आज स्टेडियम में उपस्थित हर दर्शक उनका समर्थन कर रहा है उनके साथ खड़ा है। वो खेल से इस तरह की विदाई डिजर्व करते हैं। अब वो अपने परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। उनका एक अच्छा परिवार और बच्चे हैं। हम हमेशा टच में रहेंगे। लेकिन मैं उन्हें भविष्य में सफलता और खुशियों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
जानिए फेयरवेल के मौके पर नेहरा के साथ 13 साल पुरानी तस्वीर पर क्या बोले विराट
5 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : twitter
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नेहरा ने ये बात बताई थी कि विराट ने दोनों की वो तस्वीर अपने घर में लगाई है। ये बात विराट ने नेहरा को खुद बताई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।