{"_id":"5bd7d970bdec2269bc7fe9fe","slug":"rohit-sharma-says-ambati-rayudu-solves-mysteries-of-number-four","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: '2019 विश्व कप तक अंबाती रायुडू ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या सुलझा दी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: '2019 विश्व कप तक अंबाती रायुडू ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या सुलझा दी'
Tue, 30 Oct 2018 09:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंबाती रायुडू
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शर्मा ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वन-डे में मिली विशाल जीत के बाद कहा कि इंग्लैंड के अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले अंबाती रायुडू ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या सुलझा दी है। रायुडू ने ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 81 गेंदों में 8 चौकों और चार छक्कों की मदद से अपने वन-डे करियर का तीसरा शतक जमाया। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 211 रन की साझेदारी करके भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
2 of 5
अंबाती रायुडू
टीम इंडिया ने चौथे वन-डे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 377 रन बनाए। जवाब में विंडीज टीम 36.2 ओवर में 153 रन पर ढेर हो गई। 224 रन की विशाल जीत दर्ज करने के बाद रोहित ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मेरे ख्याल से रायुडू की पारी काफी महत्वपूर्ण रही। उम्मीद करते हैं कि उन्होंने नंबर-4 की पहेली को सुलझा दिया है। मेरे ख्याल से विश्व कप तक कोई भी नंबर-4 को लेकर कुछ नहीं बोलेगा।'
3 of 5
रोहित शर्मा और अंबाती रायुडू
शर्मा ने सोमवार को 137 गेंदों में 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से 162 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। हालांकि, 'हिटमैन' ने रायुडू की तारीफ करते हुए कहा, 'उस समय टीम इंडिया को बड़ी साझेदारी की जरूरत थी और उनके पास अपनी प्रतिभा दिखाने का उपयुक्त प्लेटफॉर्म भी था। दो विकेट जल्दी खोने के बाद दबाव जरूर था और ऐसे में साझेदारी करना बहुत जरूरी थी। इसलिए उन्होंने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ambati rayudu
बकौल रोहित, 'रायुडू ने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने शॉट्स खुलकर खेलना शुरू किए। हम लंबे समय से जानते हैं कि वह ऐसी पारी खेलने का दम रखते हैं। यही कारण रहा कि हमने उन्हें नंबर-4 पर आजमाया और उन्होंने निराश नहीं किया। एशिया कप से उन्हें जो भी मौके मिले, रायुडू ने इसे दोनों हाथों से लपका।'
विज्ञापन
5 of 5
rohit sharma
वहीं अपनी पारी के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, 'दोहरे शतक की उम्मीद ज्यादा है। मेरी कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होती है ताकि टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा सकूं। रायुडू ने मुझे जरूर कहा कि दोहरा शतक जमाने का मौका है। मैंने अपने खेल पर पूरा ध्यान लगाया और टीम की जीत से खुश हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।