फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cricket Awards: रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर हुई पुरस्कारों की बौछार, विराट-यशस्वी और अश्विन भी छाए, जानें

Thu, 22 Aug 2024 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Aug 2024 09:21 AM IST
सार

खेल प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किए गए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम भविष्य में और ट्रॉफी प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

विज्ञापन
Rohit Sharma, Rahul Dravid win top honours at Cricket Awards Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal and Ashwin also win
क्रिकेट अवॉर्ड्स - फोटो : PTI
मुंबई में बुधवार को आयोजित हुए 'सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2023-24' समारोह में भारत के कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए। कई दिग्गजों को सम्मानित भी किया गया। इस समारोह में एक बार फिर रोहित और द्रविड़ की जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों को फिर साथ देख फैंस रोमांचित हो गए। भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा को ‘मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया, वहीं पूर्व हैड कोच राहुल द्रविड़ को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ से नवाजा गया।


Rohit Sharma, Rahul Dravid win top honours at Cricket Awards Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal and Ashwin also win
क्रिकेट अवॉर्ड्स - फोटो : PTI
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को इस समारोह में ‘मेन्स वनडे बैटर ऑफ द ईयर’ चुना गया, जबकि 2023 के क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को 'वनडे बॉलर ऑफ द ईयर' घोषित किया गया।
Rohit Sharma, Rahul Dravid win top honours at Cricket Awards Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal and Ashwin also win
क्रिकेट अवॉर्ड्स - फोटो : PTI
इस समारोह में यशस्वी जायसवाल को ‘मेन्स टेस्ट बैटर ऑफ द ईयर’ और आर अश्विन को ‘मेन्स टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया। खेल प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किए गए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम भविष्य में और ट्रॉफी प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma, Rahul Dravid win top honours at Cricket Awards Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal and Ashwin also win
क्रिकेट अवॉर्ड्स - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने आपको राजकोट में बताया था कि हम बारबाडोस में अपना तिरंगा फहराने जा रहे हैं और हमारे कप्तान ने ऐसा कर के दिखाया। अगर हमें 1.4 अरब लोगों का आशीर्वाद मिला, तो हम चैंपियंस ट्रॉफी, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और महिला टी20 विश्व कप में भी ऐसा कर सकते हैं।'
विज्ञापन
Rohit Sharma, Rahul Dravid win top honours at Cricket Awards Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal and Ashwin also win
क्रिकेट अवॉर्ड्स - फोटो : PTI
पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी फाइनल में अपनी टीम का नेतृत्व करने वाले तमिलनाडु के कप्तान आर साई किशोर को 'घरेलू क्रिकेटर ऑफ द ईयर' नामित किया गया था। न्यूजीलैंड के टिम साउदी को 'पुरुष' टी20आई बॉलर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया, जबकि इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को सबसे छोटे प्रारूप में 'साल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज' चुना गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed