फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: इस छोटी सी गलती से सुनीता विलियम्स की जा सकती है जान, अमेरिकी स्पेस एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Wed, 21 Aug 2024 06:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Sunita Williams and wilmore Return To Earth From Boeing Starliner Big Danger Of Stuck In Space And Burning
Sunita Williams - फोटो : PTI

 

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ दो महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। फिलहाल सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण अभी तक उनकी वापस नहीं हो पाई है। अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर अंतरिक्ष में गया था। स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी नहीं हो पाई है। अंतरिक्ष और जमीन पर मौजूद इंजीनियर खराबी को ठीक करने और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की यह अंतरिक्ष यात्रा सिर्फ आठ दिन की थी, लेकिन स्टारलाइनर में खराबी के कारण अभी तक नासा उनकी वापसी का समय नहीं तय कर पाया है। उनकी वापसी को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की चिंताएं बढ़ रही हैं। अब इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बड़े खतरे की आशंका जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या खतरा है?
 

Sunita Williams and wilmore Return To Earth From Boeing Starliner Big Danger Of Stuck In Space And Burning
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दिया बड़ा अपडेट - फोटो : NASA

अमेरिका के पूर्व सैन्य अंतरिक्ष प्रणाली कमांडर, रूडी रिडोल्फी ने तीन संभावित विनाशकारी परिदृश्यों की रूपरेखा तैयार की है। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो सकती है। जब वह खराब बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से वापस आने की कोशिश करेंगी, तब ऐसा हो सकता है। पृथ्वी से बोइंग स्टारलाइनर की लॉन्चिंग सफल रही है, लेकिन अंतरिक्ष में पहुंचने पर इसमें हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी का पता चला। 

Sunita Williams and wilmore Return To Earth From Boeing Starliner Big Danger Of Stuck In Space And Burning
Sunita Williams - फोटो : NASA

वर्तमान में अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस बात पर विचार कर रही है कि क्या सुनीता विलियम्स की वापसी बोइंग स्टारलाइनर से की जाए या स्पेसएक्स का इस्तेमाल कर बचाव के मिशन की शुरुआत की जाए। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिडोल्फी का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए स्टारलाइनर के सर्विस मॉड्यूल को कैप्सूल को सही कोण पर रखना होगा। अगर इसमें जरा सी भी चूक होती है, परिणाम भयावह हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunita Williams and wilmore Return To Earth From Boeing Starliner Big Danger Of Stuck In Space And Burning
अंतरिक्ष से कब तक वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

क्या हैं तीन खतरे? 

रिडोल्फी ने चेतावनी दी है और कहा कि अगर  स्टारलाइनर कैप्सूल ठीक से लाइन अप नहीं होता तो यह पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश के दौरान जल सकता है या अंतरिक्ष में वापस फेंका जा सकता है। उन्होंने वापसी को लेकर तीन खतरे बताएं। पहली संभावित खतरा उन्होंने बताया है कि अगर कैप्सूल गलत एंगल पर पुन: पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, यह वायुमंडल से वापस अंतरिक्ष में जा सकता है। इस दौरान स्टारलाइनर के पास केवल 96 घंटे का ऑक्सीजन और खराब थ्रस्टर्स होंगे। इसके अलावा उनका कहना है कि दूसरा संभावित खतरा है कि अंतरिक्षयान दोषपूर्ण संरेखण की वजह से वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने में विफल होने पर अंतरिक्ष यात्री स्पेस में ही फंसे रह जाएंगे। इसका परिणाम अंतरिक्ष में वापस उछलने की तरह होगा। तीसरा संभावित खतरा है कि अंतरिक्ष यान जल जाएगा। 


Blue Moon 2024: जानिए क्या होता है सुपर ब्लू मून, रक्षाबंधन के दिन आसमान में दिखा दुर्लभ नजारा

Sunita Williams: अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स को हो रही है ये बड़ी परेशानी, जानिए कब तक हो सकती है वापसी

Optical Illusion Test: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपी है बिल्ली, पांच सेकेंड में है खोजने का चैलेंज

विज्ञापन
Sunita Williams and wilmore Return To Earth From Boeing Starliner Big Danger Of Stuck In Space And Burning
अंतरिक्ष से कब तक वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

 रिडोल्फी ने कहा कि अगर वायुमंडल में बहुत अधिक कोण पर कैप्सूल वापस आता है, तो अंतरिक्ष यान अत्यधिक घर्षण की वजह से जल जाएगा और अंतरिक्ष यात्रियों की हवा में ही मौत हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed