{"_id":"599517ba4f1c1b79568b47ac","slug":"rohit-sharma-makes-special-plan-to-face-lasith-malinga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लसिथ मलिंगा से निपटने के लिए स्पेशल शॉट की तैयारी कर रहे हैं रोहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लसिथ मलिंगा से निपटने के लिए स्पेशल शॉट की तैयारी कर रहे हैं रोहित
Thu, 17 Aug 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : fun mag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय वन-डे टीम के नए उपकप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का सामना करने के लिए स्पेशल शॉट खेलने का मन बनाया है। टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका का उसी की धरती पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। अब दोनों टीमों के बीच 20 अगस्त से पांच मैचों की वन-डे सीरीज शुरू होगी।
2 of 5
रोहित और मलिंगा
- फोटो : fun mag
टीम इंडिया के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि रोहित शर्मा को वन-डे सीरीज में शिखर धवन के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दाएं हाथ के बल्लेबाज को टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला जबकि वन-डे में वो टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। रोहित ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ लसिथ मलिंगा से निपटने के लिए उन्होंने अनोखी योजना तैयार की है।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
रोहित ने कहा, 'हर दिन कुछ सीखने को मिलता है। जब मलिंगा जैसा गेंदबाज आपके सामने गेंदबाजी करने आए तो मैंने उसके लिए विशेष योजना तैयार की है। मैंने स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का अभ्यास किया। आपको अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए अनोखे तरीके अपनाना और अलग तरह के शॉट्स खेलना जरुरी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : pti
रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की तरफ से एकसाथ खेलते हैं। रोहित को स्लिंगा मलिंगा की गेंदबाजी योजना की बेहतर जानकारी होगी। हालांकि, मलिंगा काफी अनुभवी हैं और वो लंबे समय से बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रहे हैं। अब इंटरनेशनल मैच में वो रोहित को भी अपनी गेंदों से परेशान करके उन्हें जल्द आउट करना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
30 वर्षीय रोहित ने भी संकेत दिए हैं कि वो वन-डे सीरीज में नए शॉट खेलकर सभी को चकित करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। अब यह देखने योग्य होगा कि वन-डे सीरीज में रोहित की जीत होगी या फिर मलिंगा अपना दमखम दिखाने में सफल होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।