दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हरा कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह बांग्लादेश की भारत के ऊपर पहली जीत है। बांग्लादेश की इस जीत में उनके विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम का अहम योगदान था। हालांकि भारत की खराब फिल्डिंग और डीआरअस का गलत इस्तेमाल भी टीम इंडिया के हारने का कारण बनी। जहां क्रिकेट प्रशंसक भारतीय कप्तान द्वारा गलत DRS लेने पर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे थे, वहीं मैच के दौरान रोहित शर्मा के साथ रिव्यू लेते वक्त ऐसी घटना घटी जब वह अपनी हंसी को रोक नहीं पाए।
VIDEO: जब मुंह छिपाते दिखे ऋषभ पंत, असफल DRS पर रोहित ने हंसते-हंसते लगाई क्लास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Nov 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन