{"_id":"5a3a464c4f1c1b6a118b90b0","slug":"rohit-sharma-ex-girlfriend-sofia-hayat-does-not-like-the-praise-giving-to-cricketer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हिटमैन' की एक्स गर्लफ्रेंड ने कहा- रोहित शर्मा तारीफ के काबिल नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'हिटमैन' की एक्स गर्लफ्रेंड ने कहा- रोहित शर्मा तारीफ के काबिल नहीं
Wed, 20 Dec 2017 04:45 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 20 Dec 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सोफिया हयात और रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'हिटमैन' के नाम से लोकप्रिय रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए दूसरे वन-डे में दोहरा शतक जमाया और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपने वन-डे करियर का रिकॉर्ड तीसरा दोहरा शतक जड़ा। वो उनके लिए बेहद स्पेशल था क्योंकि इसी दिन उनकी शादी की एनिवर्सरी भी थी।
2 of 7
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह
- फोटो : twitter
रोहित के साथ उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह भी स्टेडियम में मौजूद थी, जिन्हें एनिवर्सरी पर पति ने स्पेशल गिफ्ट दिया। रोहित शर्मा को क्रिकेट जगत से खूब तारीफें भी मिली। हालांकि, रोहित की कथिततौर पर एक्स गर्लफ्रेंड को यह तारीफ जरा भी पसंद नहीं आई।
3 of 7
सोफिया हयात
जी हां, रोहित शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड सोफिया हयात को क्रिकेटर की तारीफ पची नहीं। रोहित और सोफिया को 2012 में एकसाथ देखा गया था। सोफिया ने स्वीकार भी किया था कि टीम इंडिया के क्रिकेटर के साथ वो रिलेशनशिप में हैं। सोफिया को रोहित की तारीफ इसलिए नहीं अच्छी लगी क्योंकि उनका मानना है कि लोग सिर्फ इसलिए तारीफ कर रहे हैं क्योंकि वो (रोहित) मर्द हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कंचनमाला पांडे
- फोटो : twitter
सोफिया ने कहा कि किसी ने कंचनमाला पांडे की उपलब्धि पर ध्यान नहीं दिया, जिन्होंने दिव्यंगों के ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता। सोफिया के हवाले से मेंसएक्सपी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि रोहित सफलता हासिल कर रहे हैं। मगर परेशानी इस बात की है कि लोग जेंडर को लेकर कितना भेदभाव करते हैं। रोहित को समझना चाहिए कि यह सिर्फ 'बल्ले-गेंद' का खेल है।'
विज्ञापन
5 of 7
सोफिया हयात
सोफिया ने आगे कहा, 'चूकी रोहित एक मर्द हैं तो लोग उनके लिए तालियां बजा रहे हैं। कोई तब उत्साहित नहीं हुआ जब कंचनमाला ने दिव्यांग होने के बाद भी ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता। यह ज्यादा प्रोत्साहित करने वाली खबर थी और मेरे विचार से लोगों को इस पर ज्यादा खुशी जाहिर करना चाहिए थी। मैं सामाजिक मुद्दें पर जश्न मनाना ज्यादा पसंद करूंगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।