फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली से बेहतर कप्तान साबित हुए 'हिटमैन', धोनी का कोई तोड़ नहीं

Thu, 15 Mar 2018 10:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma equals virat kohli in number of wins in t20i ms dhoni is the leader
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने बुधवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के पांचवें मैच में बांग्लादेश को 17 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला गया यह मैच कप्तान रोहित शर्मा के लिए बेहद स्पेशल बन गया।

rohit sharma equals virat kohli in number of wins in t20i ms dhoni is the leader
विराट कोहली और रोहित शर्मा

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी करते हुए 61 गेंदों में 5 चौको व 5 छक्को की मदद से 89 रन की पारी खेली। इसके अलावा मैच जीतकर उन्होंने एक नया कमाल किया। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में जीत के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। हालांकि, आंकड़ों पर गौर करने पर 'हिटमैन' इस रेस में आगे दिखे।

rohit sharma equals virat kohli in number of wins in t20i ms dhoni is the leader
रोहित शर्म - फोटो : bcci

दरअसल, रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 8 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली, जिसमें से टीम इंडिया ने 7 मुकाबले जीते। रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया को एकमात्र हार श्रीलंका के खिलाफ निदाहास ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma equals virat kohli in number of wins in t20i ms dhoni is the leader
विराट कोहली - फोटो : BCCI

वहीं विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 12 मैचों में कमान संभाली है, जिसमें से टीम इंडिया को 7 में जीत मिली जबकि 5 में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा ने विराट कोहली से कम मैचों में कप्तानी की, लेकिन जीत के रिकॉर्ड के मामले में वह 29 वर्षीय कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। आंकड़ों से तो यह भी साबित हो रहा है कि इस रेस में रोहित अपने नियमित कप्तान को इसी सीरीज में पीछे छोड़ देंगे। इसके लिए टीम इंडिया को फाइनल मैच जीतना होगा।

विज्ञापन
rohit sharma equals virat kohli in number of wins in t20i ms dhoni is the leader
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

बहरहाल, टीम रोहित-विराट के बीच जो रेस चल रही है, उसके बादशाह तो महेंद्र सिंह धोनी हैं। एमएस धोनी 2007-16 के बीच 72 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम इंडिया को 41 में जीत जबकि 28 में हार मिली। दो मैचों के नतीजे नहीं निकले जबकि एक मैच टाई रहा। विराट कोहली और रोहित शर्मा को धोनी की बराबरी करने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना है। इस रेस के ठलाईवा धोनी ही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed