फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma Birthday: 36 साल के हुए भारतीय टीम के कप्तान, रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड

Sun, 30 Apr 2023 07:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 30 Apr 2023 07:58 AM IST
सार

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209 रन बनाए थे। उसके बाद 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
Rohit Sharma Birthday Hitman turns 36 Indian and Mumbai Indians captain Rohit Sharma holds these big records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा रविवार (30 अप्रैल) को 36 साल के हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले हिटमैन ने जून 2007 में पहला वनडे खेला था। उसी साल उन्हें सितंबर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, रोहित को टेस्ट मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 2013 में पहला टेस्ट खेलने वाला यह खिलाड़ी आज सिर्फ क्रिकेट सबसे लंबे प्रारूप ही नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान है।
Rohit Sharma Birthday Hitman turns 36 Indian and Mumbai Indians captain Rohit Sharma holds these big records
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप जीत चुकी है। अब जून में उनके निशाने पर टेस्ट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करना है। अगर भारतीय टीम कंगारूओं को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप जीत लेती है तो रोहित के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी। भारत 2013 के बाद से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता है। रोहित की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गई थी।

रोहित शर्मा के खाते में बहुत सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन हम कुछ चुनिंदा और बड़े रिकॉर्ड के बारे में आपको यहां बता रहे हैं:

वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी

Rohit Sharma Birthday Hitman turns 36 Indian and Mumbai Indians captain Rohit Sharma holds these big records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209 रन बनाए थे। उसके बाद 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 208 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Rohit Sharma Birthday Hitman turns 36 Indian and Mumbai Indians captain Rohit Sharma holds these big records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक हैं। वह इस फॉर्मेट में चार शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। हिटमैन ने 2015 में धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 रन बनाए थे। उसके बाद 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 118 रन की पारी खेली थी। 2018 में ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 और उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में नाबाद 111 रन बनाए थे।
विज्ञापन

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक

Rohit Sharma Birthday Hitman turns 36 Indian and Mumbai Indians captain Rohit Sharma holds these big records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा किसी एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में नाबाद 122, मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 140, बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 102, बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ 104 और लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उनके पांच शतक के बावजूद टीम इंडिया विश्व कप नहीं जीत पाई थी। वह सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed