फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा 

Thu, 28 Sep 2017 11:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 28 Sep 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma becomes the first India batsman to hit 50 sixes against a team in ODIs
रोहित शर्मा - फोटो : self
टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा का बल्ला बेंगलुरु में चला। रोहित ने 55 गेंद में 65 रन की शानदार पारी खेली। अपने रंग में नजर आ रहे रोहित दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उनका आउट होना टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और टीम इंडिया लगातार 10 मैच नहीं जीत पाई। 

ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा 

Rohit Sharma becomes the first India batsman to hit 50 sixes against a team in ODIs
रोहित शर्मा - फोटो : icc
रोहित ने पारी की शुरुआत कुछ धीमे अंदाज में की लेकिन उसके बाद वो अपने जाने-पहचाने रंग में नजर आए। रोहित ने 65 रन की पारी में 1 चौका और पांच छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया। रोहित के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 मैच की 27 पारियों में 53 छक्के हो गए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। 

ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा 

Rohit Sharma becomes the first India batsman to hit 50 sixes against a team in ODIs
रोहित शर्मा
रोहित के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयान मॉर्गन ने जड़े हैं। मॉर्गन के नाम 43 मैच की 42 पारियों में 39 छक्के हैं। इस सूची में तीसरे पायदान पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने कंगारुओं के खिलाफ 71 मैच की 70 पारियों में 35 छक्के जड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा 

Rohit Sharma becomes the first India batsman to hit 50 sixes against a team in ODIs
रोहित शर्मा - फोटो : india.com
इंदौर में खेल गए सीरीज के तीसरे वनडे में रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा था। रोहित ने अपने रिकॉर्ड को अब और बेहतर कर लिया है। रोहित के नाम कंगारुओं के खिलाफ अब 43 मैच में 70 छक्के हो गए हैं। दूसरे स्थान पर काबिज मैकुलम ने 68 मैच में 61 छक्के दर्ज हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed