फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हिटमैन'-'गब्बर' ने 5 रन बनाते ही बनाया रिकॉर्ड, तेंदुलकर-वीरू की जोड़ी को पीछे छोड़ा

Mon, 29 Oct 2018 08:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma and shikhar dhawan breaks sachin tendulkar and virender sehwags partnership record

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वन-डे में 5 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। हिटमैन-गब्बर वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली भारत की दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। रोहित-धवन ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा, माही को पहले से पता था टीम से छुट्टी होना तय

rohit sharma and shikhar dhawan breaks sachin tendulkar and virender sehwags partnership record
rohit dhawan

रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड पर पांचवां रन टांगते ही अब तक 87 पारियों में अपने रनों की संख्या 3920 पहुंचा दी है। इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। इन दोनों ने तेंदुलकर-वीरू को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 93 पारियों में 3919 रन बनाए थे।

सचिन-वीरू की इस दौरान सर्वाधिक रन की साझेदारी 182 रन की रही जबकि रोहित-धवन के बीच सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 210 रन की रही। सचिन-वीरू की जोड़ी ने इस दौरान 12 शतक और 18 अर्धशतक जमाए जबकि रोहित-धवन ने 13 सेंचुरी और 12 फिफ्टी जमाई।

rohit sharma and shikhar dhawan breaks sachin tendulkar and virender sehwags partnership record
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

भारत की तरफ से ओपनिंग जोड़ी में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। तेंदुलकर-गांगुली की जोड़ी ने 136 पारियों में 6609 रन जोड़े हैं। दोनों के बीच सर्वाधिक रन की साझेदारी 258 रन की रही। इस दौरान 21 शतक और 23 अर्धशतक जमाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma and shikhar dhawan breaks sachin tendulkar and virender sehwags partnership record
शिखर रोहित - फोटो : SELF

विश्व स्तर पर देखा जाए तो रोहित-धवन की जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इसमें शीर्ष पर तेंदुलकर-गांगुली काबिज है। दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन काबिज है। गिली-हेडन की जोड़ी ने 114 पारियों में 5372 रन जोड़े हैं।

विज्ञापन
rohit sharma and shikhar dhawan breaks sachin tendulkar and virender sehwags partnership record
हाशिम अमला - फोटो : ICC

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की पूर्व धाकड़ ओपनिंग जोड़ी गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेंस काबिज है। ग्रीनिज-हेंस ने 102 पारियों में 5150 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी काबिज है। अमला-कॉक ने केवल 83 पारियों में 3919 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed