फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: 'हिटमैन को ब्रेक की जरूरत...', टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान का बड़ा बयान

Wed, 08 May 2024 06:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 May 2024 06:32 PM IST
सार

आईपीएल 2024 की शुरुआत में रोहित ने पारियों में 49.5 की औसत और 164.1 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए थे। वहीं, पिछली पांच पारियों में वह 6.6 की औसत और 94.3 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 33 रन बना पाए हैं।

विज्ञापन
'Rohit needs break...', says Australia's world-winning captain Michael Clarke before T20 World Cup IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा के लगातार खराब स्कोर को तूल नहीं दिया, लेकिन कहा कि थके हुए भारतीय कप्तान को टी20 विश्व कप से पहले तरोताजा होने के लिये ब्रेक की जरूरत है। अगले महीने टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करने जा रहे रोहित पिछली पांच पारियों में से चार बार दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके हैं।
'Rohit needs break...', says Australia's world-winning captain Michael Clarke before T20 World Cup IPL 2024
माइकल क्लार्क और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI/ICC/T20 World Cup
आईपीएल 2024 में रोहित
आईपीएल 2024 की शुरुआत में रोहित ने पारियों में 49.5 की औसत और 164.1 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए थे। वहीं, पिछली पांच पारियों में वह 6.6 की औसत और 94.3 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 33 रन बना पाए हैं। इस साल आईपीएल से पहले रोहित ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी।
'Rohit needs break...', says Australia's world-winning captain Michael Clarke before T20 World Cup IPL 2024
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
क्लार्क ने क्या कहा?
क्लार्क ने कहा, 'रोहित अपने प्रदर्शन का खुद बेहतर आकलन कर सकते हैं। वह निराश होंगे। खासकर उन्होंने आईपीएल 2024 की जितनी शानदार शुरूआत की थी, मेरे ख्याल से अब वह थोड़े थके हुए भी हैं। ऐसे में तरोताजा होने के लिए हिटमैन को एक ब्रेक बहुत जरूरी है। हालांकि, वह मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में उन्हें ब्रेक मिलना मुश्किल है। उन्हें फॉर्म में लौटना होगा। रोहित जैसे खिलाड़ी के लिए यह मुश्किल नहीं है। वह इतने प्रतिभाशाली हैं कि ज्यादा दिन फॉर्म का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Rohit needs break...', says Australia's world-winning captain Michael Clarke before T20 World Cup IPL 2024
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
क्लार्क ने हार्दिक की भी तारीफ की
क्लार्क ने हार्दिंक पांड्या की भी तारीफ की जिसने सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से मिली जीत में तीन विकेट चटकाए थे। क्लार्क ने कहा, 'पिछले कुछ मैचों में वह विकेट ले रहे थे। एक ऑलराउंडर के लिए एक विभाग में सफलता मिलने से दूसरे में आत्मविश्वास लौटता है।
विज्ञापन
'Rohit needs break...', says Australia's world-winning captain Michael Clarke before T20 World Cup IPL 2024
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
भारत का पहला मैच पांच जून को
टी20 विश्व कप का आगाज एक जून से होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट इस साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की सहमेजबानी में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेलेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क में ही खेला जाएगा। इसके बाद भारत को अमेरिका और कनाडा के खिलाफ मैच खेलना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed