लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान संपन्न होने के बाद पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह एक रोड शो में भी शामिल होंगे। उधर, खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में आरोपी तीन भारतीय नागरिक पहली बार वीडियो के जरिए मंगलवार को कनाडा की एक अदालत के सामने पेश हुए। वहीं, इस्राइली सुरक्षा बलों ने अब पूर्वी रफाह पर कब्जा कर लिया है। उधर, उत्तराखंड में आग से धधकते जंगलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुक्यमंत्री धामी को कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में गरजेंगे पीएम, तीसरे चरण में 64.58 फीसदी मतदान; देश-दुनिया की अहम खबरें
देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक तीन चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। इसके साथ ही धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। इसकी मिसाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में दो राज्यों में तीन रैलियों और एक रोड़ शो में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 93 सीटों पर 64.58 फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मंगलवार को औसतन 64.58 फीसदी मतदान हुआ है। असम में सबसे अधिक 81.71 फीसदी और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57.34 फीसदी मत पड़े हैं। पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा है। मतदान प्रतिशत में अभी बदलाव की उम्मीद है क्योंकि चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम आंकड़े नहीं जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
आग के कहर ने बढ़ाई चिंता...सीएम के कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश सरकार जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी। वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हर मोर्चे पर कार्य हो रहा है। कहा, सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर जाकर आग पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा: अल्पमत में सरकार, BJP ने संकट को नकारा
लोकसभा चुनावों की गहमागमही के बीच मंगलवार को हरियाणा की राजनीतिक में एक बड़ा नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। बदले समीकरणों के चलते तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की। चरखी दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, पुंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर ने रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ प्रेस वार्ता कर इसका एलान किया। पढ़ें पूरी खबर