टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और हिटमैन रोहित शर्मा के बीच गजब की बॉन्डिंग है। चहल को अक्सर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह के साथ सोशल मीडिया पर मजाक करते हुए देखा गया है। ऐसे में चहल ने एक बार फिर ऋतिका भाभी के साथ मजाक करने की कोशिश की, लेकिन इस बार वह खुद ही फंस गए।
रोहित शर्मा की बीवी पर सवाल उठा रहे थे चहल, ऋतिका भाभी ने लिए मजे
दरअसल, हुआ यूं कि रोहित शर्मा की पत्नी ऋतिका सजदेह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'रियुनाइटेड।' इस तस्वीर में ऋतिका अपने पति रोहित शर्मा और बेटी समायरा के साथ हैं।
A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh) on
इस तस्वीर पर युजवेंद्र चहल ने कमेंट करते हुए लिखा- 'आपने मुझे क्यों क्रॉप कर दिया भाभी।' इस पर रितिका ने जवाब दिया, 'तुम्हारी कूलनेस इस पिक्चर पर भारी पड़ रही थी।'

बता दें कि यह पहली दफा नहीं जब युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह के बीच इस तरह की नोकझोंक हुई है।