विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खराब फॉर्म को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गजों ने बड़ा बयान दिया है। इन दिग्गजों में सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर का नाम शामिल है। दरअसल, प्रोटियाज के खिलाफ दूसरे मैच में चार रन बनाने वाले पंत ने टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 20 गेंदों पर केवल 19 रन बनाकर पेविलयन लौट गए थे।
2 of 5
भारत vs दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को नौ विकेट विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट तीन दिग्गजों ने ऋषभ पंत को लेकर यह बयान दिया है।
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मिड डे में लिखे एक लेख में कहा है कि ऋषभ पंत अनुभव के साथ बेहतर शॉट चयन करने लगेंगे। मगर फिलहाल सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की जगह उन्हें अपने कंधे पर भरोसे के एक हाथ की जरूरत है।
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि यह देखना निराशाजनक और हताश करने वाला रहा कि टीम मैनेजमेंट फीयरलेस से केयरलेस जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। जितना मुझे नजर आ रहा है, ऋषभ पंत रन बनाने की बजाय अपनी जगह पक्की करने के लिए खेलते दिख रहे हैं।
इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, 'ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की प्रकृति यह है कि वह हमेशा आक्रामक खेल खेलता है। दुर्भाग्यवश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह चौथे नंबर पर सफल नहीं हो पाया।' उन्होंने कहा, 'पंत को पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जहां आपके पास खुद को जाहिर करने का मौका होता है और फिलहाल उसे नहीं पता कि चौथे नंबर पर रन बनाने का सही तरीका क्या है।'