आईपीएल-10 के पहले क्वालिफायर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। इस मैच में पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी। हालांकि, मुंबई इंडियंस के पास फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका है।
IPL-10: टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी की कप्तान स्मिथ ने हिंदी में की तारीफ
2 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : IPL
पुणे सुपरजायंट के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसमें अंबाती रायडु, केरॉन पोलार्ड और रोहित शर्मा के विकेट शामिल हैं। गौरतलब है कि इस आईपीएल में सुदंर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले ऑफस्पिनर गेंदबाज हैं। अश्विन के बाहर होने के बाद टीम में शामिल किए गए सुंदर ने पावरप्ले में भी टीम के लिए गेंदबाजी की।
IPL-10: टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी की कप्तान स्मिथ ने हिंदी में की तारीफ
3 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : Cricket Tracker
17 वर्षीय वॉशिंगटन सुंदर वैसे बल्लेबाज हैं। 2016 का अंडर-19 विश्व कप खेल चुके सुंदर ने भारत के लिए आयरलैंड के खिलाफ 62 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वो चर्चाओं में आए। सुंदर तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेलते हैं। गौरतलब है कि इस सीजन में पुणे सुपरजायंट ने सुंदर को बतौर गेंदबाज ही इस्तेमाल किया है और उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला।
IPL-10: टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी की कप्तान स्मिथ ने हिंदी में की तारीफ
4 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : ipl
इस मैच के बाद पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वॉशिंगटन सुंदर का इंटरव्यू किया। इस दौरान स्मिथ खुद को भी उनकी सफलता का क्रेडिट देना नहीं भूले। गौरतलब है कि स्मिथ ने ही सुंदर की गेंदों पर दो कैच लपके थे। स्मिथ की कप्तानी में ही पुणे ने फाइनल तक का सफर तय किया है। पिछली बार धोनी की कप्तानी मे पुणे सातवें पायदान पर रहा।
IPL-10: टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी की कप्तान स्मिथ ने हिंदी में की तारीफ
5 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : IPL
देखिए स्मिथ और सुंदर की बातचीत का वीडियो: