फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस की राय- वर्ल्ड कप में नहीं चाहिए ऋषभ पंत, इस अनुभवी क्रिकेटर की हो वापसी

Thu, 14 Mar 2019 12:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 Mar 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
rishabh pant should not be included for world cup bring back dinesh karthik
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के लिए विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को संपन्न वन-डे सीरीज आंख खोलने वाली रही। इस सीरीज में टीम इंडिया को कई प्रयोग करके 2019 विश्व कप के लिए अपने टीम संयोजन पर ध्यान देना था। टीम इंडिया के मनोबल को गहरा धक्का जरूर लगा क्योंकि सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद वह लगातार तीन मैच हारा और सीरीज 2-3 से गंवा बैठा।



टीम इंडिया को पांचवें व अंतिम वन-डे में 35 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय टीम को विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और इससे पहले उसे आखिरी वन-डे सीरीज में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। बता दें कि पांचवें व अंतिम वन-डे में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को खराब प्रदर्शन के लिए कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पंत के पास दिल्ली में अपनी उपयोगिता साबित करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इससे पहले चौथे वन-डे में भी पंत को फीके प्रदर्शन की वजह से फैंस व क्रिकेट पंडितों की खरीखोटी सुननी पड़ी थी। चौथे वन-डे में पंत ने विकेटकीपिंग में कई मौके गंवाए थे। पंत के खराब प्रदर्शन पर फैंस नाराज हैं और उन्होंने 2019 विश्व कप को लेकर अपनी राय प्रकट की है। कई फैंस का मानना है कि पंत को विश्व कप में नहीं लेकर जाना चाहिए और उनकी जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की वापसी होना चाहिए।

देखिए फैंस ने क्या ट्वीट्स किए:

rishabh pant should not be included for world cup bring back dinesh karthik
दिनेश कार्तिक



 

 

 


 

 

 


बता दें कि 2019 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पहली पसंद एमएस धोनी हैं। अब उनके साथ दूसरे विकेटकीपर के रूप में किसे शामिल किया जाए, यह टीम इंडिया के लिए अब तक पहेली बनी हुई है। अब यह समय पर निर्भर करेगा कि ऋषभ पंत पर चयनकर्ताओं का भरोसा कायम रहेगा या फिर फैंस की राय और प्रदर्शन को प्राथमिकता देते हुए दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed