{"_id":"5a0ecc344f1c1bec538bdb8d","slug":"rishabh-pant-played-strong-innings-against-maharashtra-in-ranji-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी के उत्तराधिकारी ऋषभ पंत ने खेली धमाकेदार पारी, जड़े 6 छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी के उत्तराधिकारी ऋषभ पंत ने खेली धमाकेदार पारी, जड़े 6 छक्के
Sat, 18 Nov 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ धमकेदारी पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 110 गेंदों में 8 चौको व 6 छक्को की मदद से 99 रन बनाए। अफसोस इस बात का रहा कि 20 वर्षीय पंत अपना शतक पूरा नहीं कर सके।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
दिल्ली के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी के राउंड 6 में महाराष्ट्र के खिलाफ अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और गेंदबाजों की खटिया खड़ी की। उन्होंने मैदान के चारों कोनों में शॉट्स लगाए। युवा बल्लेबाज की ताबड़तोड़ पारी देख दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन हुआ।
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : ESPN
हालांकि, पंत की कसर दूसरे छोर से नितीश राणा ने पूरी कर दी और वो नाबाद शतक जड़कर क्रीज पर जमे हुए हैं। पंत और राणा की अच्छी पारियों की बदौलत दिल्ली ने खबर लिखे जाने तक 62 ओवर में 4 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। नितीश राणा 110* और मिलिंद कुमार 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इससे पहले गौतम गंभीर (1), ध्रुव शोरे और अनुज रावत 20 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
एमएस धोनी के उत्तराधिकारी माने जाने वाले पंत का बल्ला इस रणजी सीजन में अब तक खामोश रहा, लेकिन उन्होंने आज के मौके को अच्छे से भुनाया और आकर्षक पारी खेली। एक बात तो साफ है कि दिल्ली के युवा बल्लेबाज को इस पारी से विश्वास जरूर मिला होगा। पंत का ये पिछले 11 मैचों में पहला अर्धशतक है। पंत ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाज करते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई थी। वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पन्त
टीम इंडिया की तरफ से पंत ने 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 43 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 38 रन है। वह आखिरी बार जुलाई 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते नजर आए थे। इसके बाद से ही वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।