फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: चोट से वापसी कर ऋषभ पंत ने लगाया अर्धशतक, इस मामले में फारुख इंजीनियर की बराबरी पर पहुंचे

Sat, 19 Oct 2024 11:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Oct 2024 11:36 AM IST
सार

पंत ने सरफराज के साथ मोर्चा संभाला और भारत को मुश्किल से उबारने में काफी हद तक सफल रहे। पंत ने सरफराज खान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अब तक 113 रनों की साझेदारी कर ली है।

विज्ञापन
Rishabh Pant Matches Farokh Engineer Record for Most 50 plus Scores by Indian Wicketkeeper IND vs NZ Test
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा। चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत ने सरफराज खान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अब तक 113 रनों की साझेदारी कर ली है। पंत मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था, लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और टीम को मुश्किल से उबारने की कोशिश की। 
Rishabh Pant Matches Farokh Engineer Record for Most 50 plus Scores by Indian Wicketkeeper IND vs NZ Test
पंत चोटिल - फोटो : BCCI
जडेजा की गेंद पर चोटिल हुए थे पंत
पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पंत को चोट उस वक्त लगी जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर डेवॉन कॉन्वे गेंद को मिस कर बैठे और पंत सही से गेंद पकड़ नहीं पाए और गेंद सीधे उनके दाएं पैर में लगी। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में पंत जब कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें दाएं पैर में ही चोट लगी थी। जडेजा की गेंद स्टंप्स से मिस होती हुई पंत के पैर में लगी और वह दर्द में दिखे थे और फिजियो के सहारे से मैदान से बाहर गए थे। पंत इसके बाद तीसरे दिन भी विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरे थे और उनकी जगह यह जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने संभाली थी। 

इस बात को चर्चा चल रही थी कि पंत बल्लेबाजी के लिए उतर पाएंगे या नहीं। हालांकि, चौथे दिन वह ना सिर्फ बल्लेबाजी के लिए उतरे, बल्कि उन्होंने बल्ले से दम दिखाया। पंत ने सरफराज के साथ मोर्चा संभाला और भारत को मुश्किल से उबारने में काफी हद तक सफल रहे। चौथे दिन हालांकि, बारिश ने भी मैच में खलल डाल दिया है और मैच को रोकना पड़ा है। मैच रुकने तक भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। सरफराज 125 रन और पंत 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बारिश के कारण मैच रुकने की वजह से लंच की भी घोषणा जल्द कर दी गई। 
Rishabh Pant Matches Farokh Engineer Record for Most 50 plus Scores by Indian Wicketkeeper IND vs NZ Test
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
फारुख इंजीनियर की बराबरी पर पहुंचे पंत
पंत ने अर्धशतक जड़ने के साथ ही भारत के पूर्व बल्लेबाज फारुख इंजीनियर की बराबरी कर ली है। पंत टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पंत 62 पारियों में 18 बार 50 से अधिक का स्कोर इस प्रारूप में बना चुके हैं। फारुख ने 87 पारियों में टेस्ट में 18 बार 50 से अधिक का स्कोर किया है। इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं जिन्होंने 144 टेस्ट पारियों में 39 पार 50 से अधिक का स्कोर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Matches Farokh Engineer Record for Most 50 plus Scores by Indian Wicketkeeper IND vs NZ Test
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
टेस्ट में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
कितनी बार 50+ स्कोर बल्लेबाज पारी
39 महेंद्र सिंह धोनी 144
18 फारुख इंजीनियर 87
18 ऋषभ पंत 62
14 सैयद किरमानी 124
विज्ञापन
Rishabh Pant Matches Farokh Engineer Record for Most 50 plus Scores by Indian Wicketkeeper IND vs NZ Test
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में कपिल को पीछे छोड़ा
पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अब तक तीन छक्के जड़े हैं और वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। पंत के अब इस प्रारूप में 62 छक्के हो गए हैं और उन्होंने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने लाल गेंद के प्रारूप में भारत के लिए खेलते हुए 61 छक्के लगाए थे। टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 90 छक्के लगाए, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 88 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed