फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvsIND: कंगारूओं को सताने लगा भारत से हार का डर, पोंटिंग बोले- ऐसा हुआ तो शर्मनाक

Mon, 18 Jan 2021 07:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 18 Jan 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting says Drawn series will be worse than loss to India a couple of years ago 
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से कमजोर पड़ी भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज बराबरी पर छूटना दो साल पहले बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में मेजबान टीम को मिली हार से भी बुरा होगा। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान दौरे में अपना जुझारूपन और जज्बा दिखाया है।


 

Ricky Ponting says Drawn series will be worse than loss to India a couple of years ago 
रिकी पोंटिंग - फोटो : social media

ब्रिसबेन के गाबा में जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों, कप्तान विराट कोहली और कुछ विशेषज्ञ बल्लेबाजों के बिना खेल रहा है। पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'मुझे लगता है कि सीरीज का ड्रॉ होना दो साल पहले मिली हार से भी बुरा होगा।'

Ricky Ponting says Drawn series will be worse than loss to India a couple of years ago 
भारतीय टीम - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'मैं इसको इसी नजरिए से देखता हूं यह जानते हुए कि भारत को सीरीज में 20 खिलाड़ियों में से भी प्लेइंग इलेवन चुनने में कितनी परेशानी हुई। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर की अंतिम दो मैच में और स्टीव स्मिथ की वापसी हुई जबकि पिछली बार वे टीम में नहीं थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ricky Ponting says Drawn series will be worse than loss to India a couple of years ago 
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

पूर्व कप्तान ने कहा, 'सीरीज में बराबरी ना केवल हार जैसी होगी बल्कि यह पिछली सीरीज से भी बुरा परिणाम होगा।' सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारत को गाबा में पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिए 324 रन बनाने हैं और उसके 10 विकेट बचे हैं। अगर सीरीज बराबर रहती है तो बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी। पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए क्योंकि भारत का जुझारूपन निरंतर नहीं बना रहेगा।

विज्ञापन
Ricky Ponting says Drawn series will be worse than loss to India a couple of years ago 
team india - फोटो : ट्विटर @imraina

उन्होंने कहा, 'किसी मौके पर भारत का जुझारूपन कमजोर पड़ेगा। वे जैसा कर रहे हैं, वैसा करना जारी नहीं रख सकते हैं और मुझे लगता है कि कल ऐसा हो सकता है। सीरीज के आखिरी दिन ड्रॉ के लिए खेलते हुए वे कुछ गलतियां करेंगे। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया जानता है कि उसे सीरीज जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक देना होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed