फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: हो गई भविष्यवाणी, भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कौन जीतेगा सीरीज?

Mon, 13 Jan 2020 11:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Jan 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting Predicts Australia Will Beat India 2-1 In ODI Series
ind vs aus

रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत हिसाब बराबर करने को बेताब होगा लेकिन आत्मविश्वास से भरा ऑस्ट्रेलिया मंगलवार से शुरू हो रही तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज 2-1 से जीतेगा।

Ricky Ponting Predicts Australia Will Beat India 2-1 In ODI Series
AUS VS IND

घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन के बाद आरोन फिंच की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम आत्मविश्वास से भरी है। घरेलू सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखलाएं जीती। दूसरी तरफ भारत पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 2-3 से मिली हार कार बदला चुकता करने को बेताब होगा।

Ricky Ponting Predicts Australia Will Beat India 2-1 In ODI Series
ind vs aus

ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ बात करते हुए कई सवालों के जवाब दिए। जब एक प्रशंसक ने वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज के नतीजे की भविष्यवाणी करने को कहा तो पोंटिंग ने कहा कि उनका देश सीरीज जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ricky Ponting Predicts Australia Will Beat India 2-1 In ODI Series
रिकी पोंटिंग

पोंटिंग ने ट्वीट किया, 'विश्व कप में शानदार प्रदर्शन और टेस्ट क्रिकेट के शानदार सत्र के बाद ऑस्ट्रेलिया आत्मविश्वास से भरा है लेकिन भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की हार का बदला चुकता करने को बेताब होगा। भविष्यवाणी यह है कि ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीतेगा।'
 

विज्ञापन
Ricky Ponting Predicts Australia Will Beat India 2-1 In ODI Series
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN

टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशाने के भारत के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू की उम्मीद है। उनके पदार्पण के बारे में पूछे जाने पर पॉन्टिंग ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह मध्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन करेगा। वह स्पिन के खिलाफ काफी अच्छा खिलाड़ी है और विकेटों के बीच उसकी दौड़ काफी अच्छी है, वह अच्छा क्षेत्ररक्षक है। कुल मिलाकर वह काफी अच्छा खिलाड़ी है।' दूसरा एकदिवसीय राजकोट में 17 जनवरी जबकि तीसरा बेंगलुरु में 19 जनवरी को खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed