फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोच पोंटिंग ने खोले पत्ते, इन खिलाड़ियों पर नीलामी में पैसे लुटाने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स

Sun, 15 Dec 2019 08:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 15 Dec 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting picks Pat Cummins Chris Woakes to go for big money at IPL auction
ipl 2019 auction - फोटो : Twitter

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि अगले सप्ताह प्रस्तावित आईपीएल नीलामी में उनकी फ्रेंचाइजी की कोशिश ‘विदेशी तेज गेंदबाजों’ को टीम के साथ जोड़ने की होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने संभावित खिलाड़ियों की पहचान कर ली है। पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी प्रबंधन से मुलाकात कर टीम नीलामी पर चर्चा की।

Ricky Ponting picks Pat Cummins Chris Woakes to go for big money at IPL auction
गांगुली और पोंटिंग - फोटो : PTI

पोंटिंग ने कहा कि पिछले कुछ महीने में हमने इस मुद्दे पर काफी चर्चा की है और हमने इस पर काफी समय दिया है और हमारी कोशिश है कि अच्छे से तैयार रहें। आप दुनिया की सारी योजना बना कर भी जाएं तब भी नीलामी के दौरान कुछ अप्रत्याशित होने की हमेशा संभावना होती है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, लेकिन टीम में कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी शामिल हैं।

Ricky Ponting picks Pat Cummins Chris Woakes to go for big money at IPL auction
क्रिस वोक्स

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि नीलामी में हमारा ध्यान तेज गेंदबाजों पर होगा, खासकर विदेशी गेंदबाजों पर। पैट कमिंस और क्रिस वोक्स पर बड़ी बोली लग सकती है। मेरी नजर में हरफनमौला खिलाड़ी हमेशा खास होते हैं। ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, मिशेल मार्श, जिम्मी नीशाम, कोलिन डी ग्रैंडहोम पर भी बड़ी बोली लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ricky Ponting picks Pat Cummins Chris Woakes to go for big money at IPL auction
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter

उन्होंने कहा कि नीलामी में आपको जिस तरह के खिलाड़ियों की जरूरत होती है, उसके बारे में आपकी सोच साफ होनी चाहिए। उदाहरण के लिए हमारी टीम में तीन सलामी बल्लेबाज हैं तो हमें और सलामी बल्लेबाज नहीं चाहिए। आपको अपनी शुरुआती एकदश की परेशानियों के बारे में पता होना चाहिए।

विज्ञापन
Ricky Ponting picks Pat Cummins Chris Woakes to go for big money at IPL auction
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : social media

पिछले सत्र में टॉप-4 में रही इस टीम के कोच ने रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों के टीम से जुड़ने पर कहा कि ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोटला की पिच पर अच्छा कर सकते हैं। उनके पास काफी अनुभव भी है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की नीलामी में 27.85 करोड़ रुपये के साथ जाएगी वे पांच विदेशी सहित 11 खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed