फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोच शास्त्री बोले- विश्व कप में विकेटकीपर के लिए धोनी-राहुल भी विकल्प, फिटनेस की माही को अच्छी समझ  

Sun, 15 Dec 2019 08:14 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 15 Dec 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni and KL Rahul serious keeping option in T20 World Cup says Ravi Shastri
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि केवल विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी बेहतर समझते हैं कि ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से फिटनेस की चुनौतियों से कैसे निपटना है। ऐसे में जबकि धोनी के भविष्य पर सवाल खड़े हैं और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत बेहतर नहीं कर पा रहे हैं तो शास्त्री ने अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर विकेटकीपर के रूप में लोकेश राहुल की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है।

MS Dhoni and KL Rahul serious keeping option in T20 World Cup says Ravi Shastri
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media

शास्त्री ने धोनी को ब्रेक दिया जाना तार्किक है। वह आईपीएल में फिर से शुरुआत करेंगे। वह टेस्ट से पहले ही किनारा कर चुके हैं। जहां तक टी-20 की है तो यह उनके बेहद अनुरूप है लेकिन क्या उनका शरीर इसके लिए तैयार है, इस बारे में वहीं बेहतर जवाब दे सकते हैं। यदि वह खेलना चाहते हैं जो वह चाहेंगे क्योंकि आईपीएल तो खेलेंगे ही तो आपको उनकी फॉर्म का पता चल जाएगा।  

MS Dhoni and KL Rahul serious keeping option in T20 World Cup says Ravi Shastri
सौरव गांगुली-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

 शास्त्री ने कहा कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की काफी इज्जत करते हैं और जो उनके रिश्तों पर सवाल उठाते हैं ‘उनकी उन्हें कोई परवाह नहीं’। पिछले सप्ताह गांगुली ने शास्त्री के साथ मतभेदों की अटकलों को कोरी अफवाह बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni and KL Rahul serious keeping option in T20 World Cup says Ravi Shastri
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘जहां तक सौरव-शास्त्री की बात है तो यह मीडिया के लिए चाट और भेलपुरी की तरह मिर्च मसाला है। भारतीय कोच ने कहा, ‘उन्होंने (गांगुली) क्रिकेटर के तौर पर जो कुछ किया है मैं उनका काफी सम्मान करता हूं। शास्त्री और गांगुली के बीच मतभेद 2016 में सार्वजनिक हुए थे जब शास्त्री ने कोच पद के लिए आवेदन किया था और गांगुली उस समय क्रिकेट सलाहकार समिति में थे जिसने अनिल कुंबले को चुना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed