फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Mega Auction: आईपीएल की मेगा नीलामी पर आया बड़ा अपडेट, भारत या दुबई में नहीं इस देश में हो सकता है आयोजन

Mon, 07 Oct 2024 04:21 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 07 Oct 2024 04:21 AM IST
सार

आईपीएल 2024 की नीलामी का आयोजन दुबई में किया गया था। अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए नीलामी का आयोजन सऊदी अरब में हो सकता है।

विज्ञापन
reports says ipl 2025 mega auction can be organised in saudi arabia bcci searching for venue know details
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी को लेकर प्रशंसकों के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। इसका आयोजन साल के अंत तक होना है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए नियमों का एलान किया था। इसमें खिलाड़ियों के रिटेंशन से लेकर विदेशी खिलाड़ियों के लीग छोड़ने पर बैन लगने तक शामिल थे। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आयोजन भारत से बाहर कर सकता है।
reports says ipl 2025 mega auction can be organised in saudi arabia bcci searching for venue know details
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
इस देश में हो सकता है मेगा नीलामी का आयोजन...
आईपीएल 2024 की नीलामी का आयोजन दुबई में किया गया था। अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए नीलामी का आयोजन सऊदी अरब में हो सकता है। दो दिन के इस कार्यक्रम के लिए रियाध और जेद्दाह में से किसी एक शहर को चुना जा सकता है। हालांकि अब तक न तो बीसीसीआई, और न ही आईपीएल ने इस तरह की कोई जानकारी साझा की गई है। वहीं, इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि लंदन को भी संभावित आयोजन स्थल के रूप में चुना जाने वाला था। लेकिन वहां के मौसम  की स्थिति के कारण बोर्ड को इसे छोड़ना पड़ा।
reports says ipl 2025 mega auction can be organised in saudi arabia bcci searching for venue know details
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
शीर्ष परिषद की बैठक में लिए गए अहम फैसले
आईपीएल के शीर्ष परिषद की बैठक में रिटेंशन सहित कई अन्य मुद्दों पर निर्णय लिया गए। शीर्ष परिषद ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को पिछली टीमों में से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है। इसमें नीलामी में एक राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड भी शामिल होगा। 2022 में आयोजित पिछली मेगा नीलामी में एक टीम को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
reports says ipl 2025 mega auction can be organised in saudi arabia bcci searching for venue know details
आईपीएल - फोटो : twitter
सैलरी कैप में इजाफा 
कोई भी फ्रेंचाइजी छह में से भारतीय और विदेशी मिलाकर अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन कर सकेगी। यानी अगर किसी टीम ने पांच कैप्ड खिलाड़ी लिया है तो उसे छठा खिलाड़ी अनकैप्ड रिटेन करना होगा। वहीं, आईपीएल 2025 के लिए नीलामी पर्स में भी बढ़ोत्तरी की गई है और इसे बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कुल सैलेरी कैप में अब नीलामी पर्स, इंक्रीमेंटल परफोर्मेंस पे और मैच फीस शामिल होगी। इससे पहले, नीलामी पर्स और इंक्रीमेंटल परफोर्मेंस पे मिलाकर 110 करोड़ रुपये का सैलेरी कैप था। 2026 में यह बढ़कर 151 करोड़ और 2027 में 157 करोड़ रुपये का होगा।  
विज्ञापन
reports says ipl 2025 mega auction can be organised in saudi arabia bcci searching for venue know details
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
नीलामी में चुने जाने के बाद सीजन नहीं खेलने पर मिलेगा दंड  
कोई भी खिलाड़ी जो खिलाड़ियों की नीलामी के लिए पंजीकरण कराता है और नीलामी में चुने जाने के बाद, सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध बनाता है उसे दो सीजन के लिए टूर्नामेंट और खिलाड़ी नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी विदेशी खिलाड़ी को बड़ी नीलामी में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना होगा। अगर कोई विदेशी खिलाड़ी पंजीकरण नहीं कराता है तो वह अगले वर्ष की खिलाड़ी नीलामी में पंजीकरण के लिए अयोग्य होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed