फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया

Sun, 06 Oct 2024 08:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Alien News in Hindi the world can never forget these three incidents related to aliens mysterious incidents
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया - फोटो : अमर उजाला

Alien News: दुनियाभर में अक्सर एलियन के बारे में चर्चा होती रहती है। सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में सिर्फ पृथ्वी पर जीवन है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक अभी तक तलाश नहीं पाए हैं। वर्तमान में यह जानकारी नहीं है कि पृथ्वी के बाहर कहीं जीवन है या नहीं। हालांकि, आए दिन एलियन से जुड़ी कई हैरान करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में एलियन से जुड़ी तीन घटनाओं के बारे में बताएंगे, जो बेहद हैरान करने वाली हैं। यह घटनाएं तब घटी थीं, जब इंसानों के पास इतनी ज्यादा तकनीक नहीं थी, जिससे इन्हें अच्छी तरह से समझा जा सके।



यूएफओ क्रैश की सबसे चर्चित घटना

अमेरिका के रोसवेल क्रैश को इतिहास का सबसे चर्चित घटना माना जाता है। अमेरिका के न्यू मेक्सिको राज्य के रोसवेल में साल 1947 में यूएफओ की क्रैश घटना सामने आई थी। इस दौरान एक रहस्यमयी वस्तु क्रैश हुई थी। स्थानीय लोगों का मानना था कि यह यूएफओ का मलबा था।

Alien News in Hindi the world can never forget these three incidents related to aliens mysterious incidents
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया - फोटो : Adobe Stock

1970 के दशक के करीब रोसवेल क्रैश पर कई थ्योरियां सामने आईं। एक थ्योरी में हैरान करने वाला दावा किया गया। इसमें कहा गया कि यह मलबा स्पेसक्राफ्ट का था जिसमें एक शव बरामद हुआ है। इस शव पर वैज्ञानिकों ने शोध भी किया था। अमेरिकी सेना ने इस वस्तु को यूएफओ के तौर पर स्वीकार किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद इसे एक मौसम विज्ञान की बैलून का हिस्सा करार दे दिया। इसके बाद लोगों ने एलियन शिप को छिपाने का आरोप लगाया। 
 

Alien News in Hindi the world can never forget these three incidents related to aliens mysterious incidents
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया - फोटो : Adobe Stock

जब चमकदार यूएफओ ने किया हैरान

साल 1997 में लोगों ने फीनिक्स, एरोजिन में आसमान में एक बड़ी रोशनी वाली वस्तु को उड़ते हुए देखा। कुछ लोगों ने इसे सेना का विमान बताया था, तो कई लोगों ने इसे यूएफओ बताया था। लोगों ने दावा किया कि उन्होंने एक त्रिकोणीय वस्तु देखी। इसमें हल्की रोशनी थी और यह शिप धीरे-धीरे फीनिक्स के ऊपर से गुजरी। हालांकि, सरकार ने इस घटना को एक सैन्य प्रशिक्षण मिशन बताया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien News in Hindi the world can never forget these three incidents related to aliens mysterious incidents
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया - फोटो : Adobe Stock

एलियन ने इंसानों का किया अपहरण?

अमेरिका के न्यू हैंपशायर में एक दंपित ने दावा किया था कि एलियन ने उनका अपहरण कर लिया था। उन्होंने कहा कि जब वह कार से घर लौट रहे थे, तो उनकी कार के सामने अचानक एक तेज रोशनी हुई जिसे देख कर वह घबरा गए और अचानक उनकी याददाश्त चली गई। जब उन्हें होश आया, तो पता चला कि वो अपने घर से कई मील दूर थे।  

Nostradamus:  क्या तीन महीने में सच होंगी नास्त्रेदमस की ये डरावनी भविष्यवाणियां? अगर ऐसा हुआ तो मचेगी तबाही

Optical Illusion: तस्वीर में शेर को खोजने में बड़े-बड़े धुंरधर फेल, जीनियस हैं तो 12 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

विज्ञापन
Alien News in Hindi the world can never forget these three incidents related to aliens mysterious incidents
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया - फोटो : Freepik

दंपति ने हिप्नोसिस के माध्यम से अपने अनुभवों को फिर से याद करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया उन्हें एक हाई टेक्नोलॉजी वाले एलियन शिप में अपहरण करके लेकर जाया गया था। वहां मौजूद एलियन उनकी शारीरिक जांच की थी। दुनियाभर में इस मामले की चर्चा हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed