फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   New Zealand Announce 16-Member T20I Squad for India Series, Mitchell Santner to Lead

भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान; किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

Wed, 23 Sep 2026 08:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Sep 2026 08:07 AM IST
सार

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की है। मिशेल सेंटनर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि एडम मिल्न और माइकल ब्रेसवेल की वापसी हुई है। रचिन रवींद्र कंधे की चोट के कारण बाहर हैं। फिन एलन और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी भी फिर साथ दिखेगी।

विज्ञापन
New Zealand Announce 16-Member T20I Squad for India Series, Mitchell Santner to Lead
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्तूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 11 दिनों में चार शहरों में खेली जाएगी। यह भारत के न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा है, जिसमें पांच वनडे और दो टेस्ट भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, दौरे के लिए अब तक 76 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीम के 13 खिलाड़ी शामिल
इस साल टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम के 13 खिलाड़ियों को आगामी सीरीज के लिए चुना गया है। चोट के कारण विश्व कप से बाहर रहे माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में वापसी हुई है। 34 वर्षीय मिल्ने ने अब तक 243 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 56 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं। वह एक साल से अधिक समय बाद न्यूजीलैंड की टीम में लौटे हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण में उनके अलावा लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमीसन और जैकब डफी जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। जाक फाउल्क्स और नाथन स्मिथ युवा तेज गेंदबाजों के रूप में टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रचिन रवींद्र चोट के कारण बाहर
ऑलराउंडर रचिन रवींद्र दाएं कंधे के खिसकने के कारण टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। पिछले सप्ताह एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी थी। उनके करीब छह सप्ताह में रिहैबिलिटेशन पूरा करने की उम्मीद है और वह चार नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

एलन-सीफर्ट की जोड़ी फिर साथ
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले फिन एलन और टिम सीफर्ट एक बार फिर न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। दोनों पहली बार टी20 विश्व कप के बाद एक साथ शीर्ष क्रम में उतरेंगे। एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद शतक लगाया था। वहीं, सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला नौ विकेट से जीता था। सीफर्ट को 'द हंड्रेड' में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। उन्होंने 168 के स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए थे, जिसमें फाइनल में 38 गेंदों पर खेली गई 72 रन की मैच जिताऊ पारी भी शामिल थी। तेज गेंदबाज बेन सियर्स को टखने की चोट से उबरने के कारण चयन के लिए विचार नहीं किया गया है।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed