{"_id":"670fa8259f7309c9120ae4e6","slug":"reports-after-india-out-of-t20-world-cup-harmanpreet-kaur-might-lose-captaincy-of-womens-cricket-team-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reports: टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर पर गिर सकती है गाज, कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर पर गिर सकती है गाज, कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:18 PM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी टी20 विश्व कप 2024 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत के बतौर कप्तान भविष्य को लेकर अपनी राय रखी थी।
विज्ञापन
1 of 5
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत महिला टीम टी20 विश्व कप 2024 में सेमीफाइनल के लिए लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही। कप्तान हरमनप्रीत कौर को टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से मैच हारने के बाद भारतीय टीम टूर्नमेंट से बाहर हो गई। इसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत अपनी कप्तानी बरकरार रख पाएंगी या नहीं?
2 of 5
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ICC
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस बात पर फैसला लेने के लिए तैयार है कि टीम को एक नए कप्तान की जरूरत है या नहीं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई मुख्य कोच अमोल मजूमदार और चयन समिति से मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेगी। साथ ही हरमनप्रीत के बतौर कप्तान भविष्य को लेकर भी चर्चा होगी।
3 of 5
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई निश्चित रूप से चर्चा करेगा कि नया कप्तान रखा जाए या नहीं। भारतीय बोर्ड ने वह सब कुछ प्रदान किया है जो टीम चाहती थी और हमें लगता है कि यह सही समय है जब एक नए चेहरे को टीम की कमान सौंपी जाए। हरमनप्रीत टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य बनी रहेंगी, लेकिन बीसीसीआई को लगता है कि यह बदलाव का समय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिताली राज
- फोटो : Instagram
इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने टी20 विश्व कप 2024 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत के बतौर कप्तान भविष्य को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा, 'यह बीसीसीआई और चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि वे फैसला करें, लेकिन अगर वे बदलाव करना चाहते हैं तो यह सही समय होगा क्योंकि अगर आप ज्यादा देरी करते हैं तो हमारे पास दो साल एक और विश्व कप है। यदि आप अभी नहीं कर रहे हैं, तो इसे बाद में भी न करें। फिर ऐसा विश्व कप के बहुत करीब होगा, जो कि सही नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
जेमिमा
- फोटो : BCCI
मिताली ने कहा, 'स्मृति निश्चित तौर पर टीम में है और चयनकर्ताओं के लिए वह विकल्प हो सकती हैं। हालांकि, निजी तौर पर मेरा मानना है कि जेमिमा जैसी खिलाड़ी को कप्तान बनना चाहिए। वह 24 साल की हैं, वह युवा हैं और वह टी20 में लंबे समय तक कप्तानी कर सकती हैं। मुझे लगता है कि वह ऐसी खिलाड़ी हैं जिससे मुझे लगता है कि मैदान पर बाकी खिलाड़ियों को ऊर्जा मिलती है। वह हर किसी से बात करती हैं। मैं इस टूर्नामेंट में उनसे बहुत प्रभावित थी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।