फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: जब रोहित ने युवा पंत को 'गाबा की अहमियत' समझाई, भारतीय विकेटकीपर ने सुनाई पूरी कहानी, पढ़ें

Wed, 16 Oct 2024 04:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Oct 2024 04:53 PM IST
सार

तत्कालीन नियमित कप्तान विराट कोहली, सीनियर खिलाड़ी लोकेश राहुल और तीन मुख्य गेंदबाजों के बिना उतरी दूसरे दर्जे की भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उस स्थान पर तीन विकेट से हराया जिसे मेजबान टीम का गढ़ माना जाता था क्योंकि टीम ने 1989 के बाद से वहां एक भी मैच नहीं गंवाया था।

विज्ञापन
IND vs AUS: When Rohit Sharma explained importance of Gabba to young Rishabh Pant, Read whole story
रोहित और पंत - फोटो : BCCI
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ समय के लिए यह समझ नहीं पाए थे कि 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी नाबाद 89 रन की पारी के बाद फैंस क्यों इतने रोमांचित हो गए थे। हालांकि, बाद में जब उन्हें रोहित शर्मा ने समझाया कि उनकी यह पारी ऐतिहासिक टेस्ट में सिर्फ एक और मैच जीतने वाला प्रयास नहीं था, बल्कि उन्होंने करिश्मा कर दिया था।
IND vs AUS: When Rohit Sharma explained importance of Gabba to young Rishabh Pant, Read whole story
पंत - फोटो : BCCI
तत्कालीन नियमित कप्तान विराट कोहली, सीनियर खिलाड़ी लोकेश राहुल और तीन मुख्य गेंदबाजों के बिना उतरी दूसरे दर्जे की भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उस स्थान पर तीन विकेट से हराया जिसे मेजबान टीम का गढ़ माना जाता था क्योंकि टीम ने 1989 के बाद से वहां एक भी मैच नहीं गंवाया था। ऑस्ट्रेलिया के 328 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत ने निर्णायक पारी खेली। यह प्रतिकूल विदेशी परिस्थितियों में किसी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे बेहतरीन पारियों में से एक थी।
IND vs AUS: When Rohit Sharma explained importance of Gabba to young Rishabh Pant, Read whole story
रोहित और पंत - फोटो : BCCI
पंत ने कहा, 'कभी-कभी, इस तरह का प्रदर्शन होता है जिसे आप जीवनभर याद रखते हैं और मेरे लिए गाबा टेस्ट इसमें से एक है।' शुरुआत में पंत के लिए यह भारत के लिए एक मुश्किल टेस्ट जीतने की संतुष्टि थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता तो उन्हें अपनी उपलब्धि का महत्व समझ आया जिसके बारे में उन्हें रोहित ने बताया था। पंत ने कहा, 'उस समय मैंने महसूस नहीं किया कि यह कितना महत्वपूर्ण है। रोहित भाई वहां थे और उन्होंने मुझे कहा- तुम्हें नहीं पता कि तुमने क्या किया है। मैंने पूछा, ‘मैंने क्या किया है? मेरे लक्ष्य सिर्फ मैच जीतना था।’ रोहित भाई ने कहा- तुम्हें बाद में समझ आएगा कि तुमने क्या किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: When Rohit Sharma explained importance of Gabba to young Rishabh Pant, Read whole story
रोहित और पंत - फोटो : BCCI
दिल्ली के इस खिलाड़ी ने कहा, 'अब जब भी लोगों को गाबा मैच के बारे में बात करते हुए सुनता हूं तो मुझे समझ आता है कि उनका मतलब क्या था और यह कितना महत्वूपर्ण था।' पंत ने ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 सीरीज के दौरान सिडनी टेस्ट में करियर की सर्वश्रेष्ठ 159 रन की पारी खेली। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 सीरीज में सिडनी में 97 जबकि ब्रिसबेन में नाबाद 89 रन की पारी खेलकर फैंस और विरोधी टीम का सम्मान और सराहना दोनों हासिल की।
विज्ञापन
IND vs AUS: When Rohit Sharma explained importance of Gabba to young Rishabh Pant, Read whole story
रोहित और पंत - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'जब आप ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो आपको उछाल और शॉर्ट गेंदों से निपटने पर अधिक काम करना पड़ता है क्योंकि वहां विकेट अलग होते हैं और माहौल भी अलग होता है। वे नहीं चाहते कि आप जीतें जिससे यह और भी मजेदार हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया जाकर उनके घर में उन्हें हराने से बढ़कर कोई और अहसास नहीं हो सकता।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed