वह किताब जिसका पाकिस्तान को बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार रिलीज हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के लिए आगामी चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। मगर इससे पहले ही उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान की आत्मकथा ने क्रिकेटर की जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार इमरान खान पर इस आत्मकथा का क्या असर पड़ेगा, यह देखने लायक रहेगा।
बहरहाल, रेहम खान ने अपनी आत्मकथा में खुलासा किया है कि इमरान खान की सेक्स लाइफ अनोखी रही है। पूर्व कप्तान को रेहम खान ने समलैंगिक करार दिया। रेहम ने कहा, 'इमरान खान पत्नी के साथ मार-पीट करते हैं। वह ड्रग्स लेते हैं। उनके शादीशुदा मर्द के साथ संबंध रहे हैं।'
3 of 6
imran khan and reham khan
यही नहीं, इमरान खान के पांच नाजायज बच्चे होने का दावा भी किताब में किया गया। पूर्व क्रिकेटर की दूसरी पत्नी ने दावा किया है कि 65 वर्षीय इमरान खान कुरान नहीं पढ़ सकते, उनका काला जादू पर विश्वास है और उन्होंने खुद बताया कि भारत में उनके कुछ नाजायज बच्चे भी हैं। इमरान के सबसे बड़े बच्चे की उम्र 34 वर्ष होने का दावा किया गया है। रेहम के मुताबिक यह सभी बातें उनके अलावा इमरान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ को ही पता है।
बता दें कि साल 2015 में इमरान और रेहम की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। रेहम खान की किताब के अंश कुछ समय पहले मीडिया में आए थे। जिसमें इमरान खान के अलावा वसीम अकरम को लेकर भी कई हैरानीभरे खुलासे किए गए। इसका असर यह हुआ कि वसीम अकरम सहित तीन जानी मानी हस्तियों ने रेहम को लीगल नोटिस भेजा है।
यही नहीं, रेहम ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा, 'मुझे अज्ञात लोग धमकी दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि किताब रिलीज करने पर जिंदा नहीं बख्शा जाएगा।'