भुवनेश्वर कुमार (5 विकेट) के बाद विराट कोहली (110*) के शतक की मदद से टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका को वन-डे सीरीज के पांचवें व अंतिम वन-डे में 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने पहली बार श्रीलंका का उसी की धरती पर वन-डे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। टीम इंडिया विश्व की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने श्रीलंका का उसकी की धरती पर 5-0 से सफाया किया। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने, चलिए नजर डालते हैं उन पर:
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
# भारत ने 5 या अधिक मैचों की वन-डे सीरीज में छठी बार वाइटवॉश किया। श्रीलंका का उसने दूसरी बार क्लीन-स्वीप किया। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने तीन बार जबकि धोनी की कप्तानी में दो और गंभीर की अगुवाई में एक बार वाइटवॉश किया है। वहीं, श्रीलंका को पहली बार अपने घर में द्विपक्षीय सीरीज में क्लीनस्वीप झेलना पड़ी। वैसे उन्हें पांच या अधिक मैचों की सीरीज में तीसरी बार वाइटवॉश झेलना पड़ा और इस वर्ष दूसरी बार उनका सीरीज में सफाया हुआ।
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ICC
# धोनी की वन-डे में 100 स्टंपिंग पूरी हुई। वो इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वर्ल्ड के पहले विकेटकीपर बने। धोनी ने टॉप पर पहुंचने के लिए श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा (99 स्टंपिंग) को पीछे छोड़ा। धोनी ने अपने 301वें वन-डे में यह उपलब्धि हासिल की।
# कोहली ने वन-डे में 30वां शतक जमाया और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी की। कोहली वन-डे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे। तेंदुलकर 49 शतकों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर काबिज। कोहली ने अपने करियर की 186वीं पारी में 30वां शतक जमाया जबकि तेंदुलकर ने 267वीं पारी में जमाया था। पोंटिंग को यहां तक पहुँचने के लिए 349 पारियां लगी थी।
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter
# जसप्रीत बुमराह ने 15 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वो 5 या अधिक मैचों की वन-डे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वर्ल्ड के पहले तेज गेंदबाज बने। अमित मिश्रा (18 विकेट) और राशिद खान (16 विकेट) ने एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं, लेकिन ये दोनों स्पिनर्स हैं।