फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs SRH: लाज बचाने उतरेगी विलियमसन सेना, आरसीबी की निगाह टॉप-2 में जगह बनाने पर, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Wed, 06 Oct 2021 08:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 06 Oct 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
RCB vs SRH Playing 11 Today Match Dream Team Prediction Fantasy Tips
बैंगलोर बनाम हैदराबाद

आईपीएल 2021 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। विराट की आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इस मैच को जीतकर बैंगलोर की निगाह टॉप-2 में जगह बनाने की होगी। अगर प्रदर्शन की बात करें तो, दोनों ही टीमों ने 12-12 मैच खेले हैं, जिनमें बैंगलोर ने आठ मैच जीते हैं। वहीं, हैदराबाद की टीम केवल दो ही मैच जीत सकी है। अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो, आरसीबी ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हराया था। वहीं, हैदराबाद को कोलकाता के हाथों छह विकेट से हार मिली थी। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI कैसी हो सकती है...

RCB vs SRH Playing 11 Today Match Dream Team Prediction Fantasy Tips
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : amar ujala

अंकतालिका में कौन कहां?
विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराइजर्स की टीम चार अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है। बता दें कि एसआरएच की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है।  
 

RCB vs SRH Playing 11 Today Match Dream Team Prediction Fantasy Tips
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI

हैदराबाद का पलरा भारी
वहीं, अगर आंकड़ों की बात करें तो, सनराइजर्स का पलरा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 10 मुकाबले हैदराबाद ने जीते हैं जबकि बैंगलोर को 8 मैचों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs SRH Playing 11 Today Match Dream Team Prediction Fantasy Tips
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : twitter@IPL

आरसीबी के ये खिलाड़ी फॉर्म में 
टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शानदार फॉर्म में हैं। इसके अलावा देवदत पडिक्कल भी खूब रन बना रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में हर्षल पटेल का तो कोई जवाब ही नहीं हैं। मौजूदा सीजन में वह सर्वाधिक 26 विकेट लेकर पहले स्थान पर हैं। इस गेंदबाज से कप्तान विराट कोहली को काफी उम्मीदें हैं। दूसरी तरफ हैदराबाद के पास अन्य टीमों का खेल बिगाड़ने के अलावा कुछ भी नहीं है। ऋद्धिमान साहा को छोड़ टीम के सभी बल्लेबाज खराब फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में जोसन होल्डर के अलावा अन्य गेंदबाजों का जलवा नहीं दिखता है।

विज्ञापन
RCB vs SRH Playing 11 Today Match Dream Team Prediction Fantasy Tips
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter@IPL

इस मैच में बन सकते हैं कई रिकॉर्ड
डीविलियर्स आईपीएल में 250 छक्के लगाने से एक कदम दूर हैं। अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो गेल के बाद यह कमाल करने वाले वो दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं। वहीं, बैंगलोर के बेहतरीन गेंदबाज हर्षल पटेल अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल करने से महज दो कदम दूर हैं। दो विकेट लेते ही हर्षल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। मौजूदा सीजन में उन्होंने अभी तक 26 विकेट ले चुके हैं। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार (26 विकेट, साल 2017) और जसप्रीत बुमराह (27 विकेट, साल 2020) दोनों यह कमाल कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed