फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज रीवा सोलंकी संग सात फेरे लेंगे टीम इंडिया के 'सर' जडेजा

Sun, 17 Apr 2016 05:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Apr 2016 05:26 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Jadeja to marry Riva tomorrow
रविंद्र जडेजा
आखिर अब वो घड़ी आ ही गई है जब टीम इंडिया के 'सर' यानी रविंद्र जडेजा रविवार को घोड़ी पर चढ़ेंगे और सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे। 
Ravindra Jadeja to marry Riva tomorrow
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया और आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम गुजरात लायंस के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा रविवार को मंगेतर रीवा सोलंकी के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगे। गुजरात लायंस टीम के सूत्रों ने बताया, "जडेजा शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। और वह टीम के साथ मुंबई नहीं आए हैं क्योंकि रविवार को उनकी शादी है। यह भी तय नहीं है कि 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।"
Ravindra Jadeja to marry Riva tomorrow
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा ने गुजरात में ही एक होटल में शादी से एक दिन पहले 16 अप्रैल को बैचलर पार्टी का आयोजन किया। इसमें टीम इंडिया और आईपीएल के कुछ विदेशी क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं। इसी साल जडेजा ने 5 फरवरी को गुजरात की इंजीनियर रीवा सोलंकी के साथ सगाई की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravindra Jadeja to marry Riva tomorrow
ravindra jadeja - फोटो : getty
जडेजा ने अपनी शादी में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के शामिल होने के बारे में खुलासा किया कि वह टीम इंडिया के धोनी और रैना को अपनी शादी का कार्ड नहीं भेजेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों को अभी तक कार्ड भेजा भी नहीं है और न ही भेजेंगे। एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू में कहा कि दोनों उनके बहुत करीब हैं, लिहाजा अपने करीबियों को शादी का कार्ड भेजने की जरूरत भी नहीं। हालांकि जडेजा ने यह जरूर कहा कि करीबियों को फोन करके औपचारिकता जरूर पूरी करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed