भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पर फब्तियां कसने वाले ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ कीफ एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। कैरी एक बार फिर अपने बेफिजूल के शब्दों पर लगाम नहीं कस पाए और सोशल मीडिया पर अपना मजाक उड़वा बैठे।
मयंक के बाद ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर ने उड़ाया पुजारा का मजाक, फैंस ने लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन 71 वर्षीय कैरी ओ कीफ ने ऑन एयर कहा, 'आप क्यों अपने बच्चे का नाम चेतेश्वर जडेजा रखेंगे।' बस फिर क्या था..भारतीय बल्लेबाज का गलत नाम लेते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई कर दी।
एक भारतीय फैन ने तो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने कैसे-कैसे कमेंटेटर बैठाए हुए हैं जो चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा का नाम तक में फर्क नहीं समझते।
इसके अलावा भी कई फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत निकाली। कई फैंस ने उन पर भद्दी नस्लीय टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया।
If these Aussie comms can’t even pronounce Ravindra Jadeja properly, they should actually stop commentating. And asking ‘Why would you name your kid Cheteshwar?’ - that is the pits of commentary. Not outraging. Just calling out shit commentary #AUSvIND Kerry O'Keefe can go blue in the face saying it was 'tongue in cheek' [which is standard procedure for when you've been caught saying something you shouldn't have been] - but all it will take is one listen of the conversation to know that this crossed the fabled line. https://t.co/GrH64qu5im Ah the lovely Kerry O'Keefe is at it again. "Why would you name your kid Cheteshwar Jadeja" he says on air. Accompanied by cackling giggles, and said in a tone that drips with what increasingly sounds like casual racism. Why *wouldn't* you call your kid Chetheshwar Jadeja?
Hey @SonyLIV you'll lose a paying customer of you don't stop streaming commentary from the utterly racist Kerry O'Keefe.
गौर हो कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ कीफ ने कमेंट्री बॉक्स से कहा था, 'मयंक ने रणजी मैच में जो तिहरा शतक बनाया था, वो रेलवे कैंटीन स्टाफ के खिलाफ बनाया था और उस टीम के गेंदबाज शेफ और वेटर्स थे।' उस वक्त भी ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर को अपनी हरकर के लिए शर्मसार होना पड़ा था।