{"_id":"5a93fcab4f1c1b0d658b496a","slug":"ravichandran-ashwin-to-lead-kings-eleven-punjab-in-upcoming-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: युवराज नहीं बल्कि यह खिलाड़ी होगा किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: युवराज नहीं बल्कि यह खिलाड़ी होगा किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान
Mon, 26 Feb 2018 05:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान होंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने फेसबुक लाइव के दौरान अश्विन को आगामी आईपीएल में कप्तान नियुक्त किए जाने की बात कही।
2 of 5
रविचंद्रन अश्विन
31 वर्षीय अश्विन को बेंगलुरु में 27 और 28 जनवरी को संपन्न आईपीएल नीलामी में पंजाब ने 7.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। बता दें कि अश्विन 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। इसके बाद अगले दो साल उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, पिछले साल चोट की वजह से वह आईपीएल से बाहर रहे।
3 of 5
रविचंद्रन अश्विन
ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि चेन्नई सुपरकिंग्स वापसी करने के बाद अपने प्रमुख ऑफ स्पिनर को रिटेन करेगी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। वैसे अश्विन को पंजाब का कप्तान बनाए जाने की खबरें पहले भी हो रही थी, लेकिन सहवाग ने इस बात को पुख्ता कर दिया है। सहवाग ने कहा कि युवराज सिंह के नाम पर भी विचार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
-
सहवाग ने कहा, 'अश्विन हमारी टीम के लिए अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। मैंने युवराज सिंह से भी इस संबंध में बात की थी। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। मगर जब बात क्रिकेट की आती है तो दोस्ती को अलग करके सोचना पड़ता है।' बता दें कि अश्विन का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
रविचंद्रन अश्विन
उन्होंने वर्ष 2009 से लेकर 2017 तक कुल 111 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6.55 की इकानॉमी रेट और 25 की औसत से 100 विकेट लिए। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट है। उन्होंने यह प्रदर्शन 2016 में पुणे के लिए खेलते हुए किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।