{"_id":"5bdb3f70bdec2269360cb367","slug":"ranji-trophy-match-in-greenpark-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: यूपी ने मेहमान टीम पर कसा शिकंजा, खेल के बीच एक 'जानवर का उत्पात'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: यूपी ने मेहमान टीम पर कसा शिकंजा, खेल के बीच एक 'जानवर का उत्पात'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर ग्रीनपार्क में खेले जा रहे रणजी मुकाबले के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश की टीम ने मेहमान टीम (गोवा) पर शिकंजा कस लिया। शिवम मावी की धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 152 रन पर ही ढेर हो गई। मावी ने 25 रन देकर चार विकेट झटके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए। इसमें माधव कौशिक और मोहम्मद सैफ ने नाबाद अर्द्धशतक लगाए हैं।
Ranji Trophy
- फोटो : अमर उजाला
यूपी टीम ने टॉस जीतकर पहले मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। गोवा के ओपनर सुमिरन अमोंकर अमोग देशाई के साथ क्रीज पर उतरे। मैच के तीसरे ओवर में ही अंकित राजपूत की गेंद पर सुमिरन अक्षदीप को कैच पकड़ा बैठे। इसके बाद 17 रन के निजी स्कोर पर अमोग भी यशपाल की गेंद पर विकेट कीपर उपेंद्र यादव को कैच थमा बैठे। इसके बाद गेंदबाजी करने आए शिवम मावी ने अपना पहला शिकार गोवा के कप्तान सगुन कामत (41 रन) को बनाया। इसके बाद कीनन वज को एक रन पर, अमूल्य पांडेकर को जीरो पर और लक्ष्य गर्ग को 13 रन पर चलता किया। इस तरह पूरी टीम 152 रन ही बना सकी।
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने नौ चौके लगाकर बनाया अर्द्धशतक
यूपी टीम के बल्लेबाज माधव कौशिक ने 162 गेंदों पर नौ चौके लगाकर नाबाद 83 रन बनाए हैं। मोहम्मद सैफ ने 105 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके पहले मैदान में उतरे समर सिंह 16 रन पर ही आउट हो गए।
यूपी टीम के बल्लेबाज माधव कौशिक ने 162 गेंदों पर नौ चौके लगाकर नाबाद 83 रन बनाए हैं। मोहम्मद सैफ ने 105 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके पहले मैदान में उतरे समर सिंह 16 रन पर ही आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी टीम के बॉलरों का प्रदर्शन
नाम ओवर मेडन रन विकेट
शिवम मावी 10 3 25 4
अंकित राजपूत 11 1 53 2
यश दयाल 10 0 52 2
सौरभ कुमार 5 1 19 2
नाम ओवर मेडन रन विकेट
शिवम मावी 10 3 25 4
अंकित राजपूत 11 1 53 2
यश दयाल 10 0 52 2
सौरभ कुमार 5 1 19 2
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
गोवा टीम की बल्लेबाजी
बल्लेबाज रन बॉल
सुमिरन अमोंकर 7 9
अमोग देशाई 19 22
सगुन कामत 41 56
अमित वर्मा 12 12
स्नेहल कौथांकर 6 8
कीनन वज 1 5
दर्र्शन मिशल 43 56
अमूल्य पांडेकर 0 2
लक्ष्य गर्ग 13 16
फिलिक्स 1 14
कृष्णा दास (नाबाद) 4 6
बल्लेबाज रन बॉल
सुमिरन अमोंकर 7 9
अमोग देशाई 19 22
सगुन कामत 41 56
अमित वर्मा 12 12
स्नेहल कौथांकर 6 8
कीनन वज 1 5
दर्र्शन मिशल 43 56
अमूल्य पांडेकर 0 2
लक्ष्य गर्ग 13 16
फिलिक्स 1 14
कृष्णा दास (नाबाद) 4 6